वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप: इंडिया ने किया 15 सदस्यीय टीम का ऐलान, 5 फास्ट बॉलर को मिली जगह

Published : Jun 15, 2021, 07:07 PM ISTUpdated : Jun 15, 2021, 07:17 PM IST
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप: इंडिया ने किया 15 सदस्यीय टीम का ऐलान, 5 फास्ट बॉलर को मिली जगह

सार

भारतीय टीम मैनेजमेंट ने 15 सदस्यीय दल में 6 बल्लेबाज, 2 विकेटकीपर, 2 स्पिनर और 5 तेज गेंदबाजों को शामिल किया है।

स्पोर्ट्स डेस्क. भारत और न्यूजीलैंड के बीच साउथैम्पटन में 18 से 22 जून तक होने वाले वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) फाइनल मुकाबले के लिए टीम इंडिया ने 15 मेंबर्स की टीम घोषित कर दी है। टीम का कप्तान विराट कोहली और उपकप्तान अजिंक्य रहाणे को बनाया गया है। भारतीय टीम मैनेजमेंट ने 15 सदस्यीय दल में 6 बल्लेबाज, 2 विकेटकीपर, 2 स्पिनर और 5 तेज गेंदबाजों को शामिल किया है।

 

टीम में बतौर ओपनर रोहित शर्मा और शुभमन गिल को जगह दी गई है। तीसरे नंबर पर चेतेश्नर पुजारा और चौथे पर विराट कोहली बैटिंग करेंगे। बतौर विकेटकीपर रिषभ पंत और रिद्धिमान साहा को शामिल किया गया है। रविचंद्रन अश्विन और रविंद्र जडेजा स्पिन गेंदबाजों का मोर्चा संभालेंगे इसके साथ ही पांच तेज गेंदबाजों को भी जगह मिली है। 

इन्हें मिली जगह
ओपनर- रोहित शर्मा और शुभमन गिल
मिडिल ऑर्डर- विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे, चेतेश्वर पुजारा, हनुमा विहारी
विकेट कीपर- ऋषभ पंत, रिद्धमान साहा
स्पिन और ऑलराउंडर- रवीन्द्र जड़ेजा और आर अश्विनी
तेज गेंदबाज- जसप्रीत बुमराह, इशांत शर्मा, मोहम्मद शमी, उमेश यादव और मोहम्मद सिराज
 

PREV

Recommended Stories

IND vs PAK: तो इस वजह से पाकिस्तान को चिढ़ाने लगे इंडियन प्लेयर, मोहित अल्वा ने तोड़ी चुप्पी
IND vs NZ: रोहित शर्मा का गोल्डन पीरियड खत्म! 2027 वर्ल्डकप से पहले किसने बढ़ाई टीम इंडिया की टेंशन?