पिछली गलतियों से कुछ नहीं सीख रहा श्रीलंका, फिर उठाया यह कदम

Published : Nov 14, 2019, 07:22 PM IST
पिछली गलतियों से कुछ नहीं सीख रहा श्रीलंका, फिर उठाया यह कदम

सार

श्रीलंका ने दिसंबर में पाकिस्तान में दो टेस्ट की श्रृंखला खेलने की पुष्टि की जिससे देश में एक दशक से भी अधिक समय बाद टेस्ट क्रिकेट की वापसी होगी। यह श्रृंखला मौजूदा विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा होगी।

लाहौर. श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने पाकिस्तान में टेस्ट क्रिकेट खेलने के पाक बोर्ड के निमंत्रण को स्वीकार कर लिया है। श्रीलंका ने हाल ही में पाकिस्तान जाकर T-20 और एकदिवसीय मैच खेले थे। इन मैचों में श्रीलंका T-20 सीरीज जीत भी गई थी, जबकि टीम के टॉप 10 खिलाड़ियों ने पाकिस्तान का दौरा करने से मना कर दिया था। 2009 में भी श्रीलंका की ही टीम पर पाकिस्तान के आतंकवादियों ने हमला किया था इस हमले में कुछ खिलाड़ी घायल भी हो गए थे। इसके बावजूद श्रीलंका पाकिस्तान के हर निमंत्रण को स्वीकार कर रहा है, जबकि दुनिया की कोई भी दूसरी टीम पाकिस्तान में खेलने के लिए राजी नहीं है।    

पाकिस्तान में 10 साल बाद लौटेगा टेस्ट क्रिकेट 
श्रीलंका ने दिसंबर में पाकिस्तान में दो टेस्ट की श्रृंखला खेलने की पुष्टि की जिससे देश में एक दशक से भी अधिक समय बाद टेस्ट क्रिकेट की वापसी होगी। यह श्रृंखला मौजूदा विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा होगी। एकदिवसीय कप्तान दिमुथ करूणारत्ने और टी20 कप्तान लसिथ मलिंगा सहित 10 शीर्ष खिलाड़ियों के सुरक्षा कारणों से हटने के बावजूद श्रीलंका ने इस साल सितंबर-अक्टूबर में पाकिस्तान में द्विपक्षीय एकदिवसीय और टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला खेली थी।

आगामी श्रृंखला का पहला टेस्ट 11 से 15 दिसंबर तक रावलपिंडी में जबकि दूसरा टेस्ट 19 से 23 दिसंबर तक कराची में खेला जाएगा। पीसीबी के निदेशक (अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट) जाकिर खान ने कहा, ‘‘पाकिस्तान के क्रिकेट और दुनिया के किसी अन्य देश की तरह सुरक्षित देश के रूप में इसकी प्रतिष्ठा के लिए यह शानदार खबर है। खेल के लंबे प्रारूप के लिए टीम भेजने पर राजी होने के लिए हम श्रीलंका क्रिकेट का आभार व्यक्त करते हैं।’’

खान ने कहा कि इस पुष्टि से देश में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट नियमित रूप से दोबारा शुरू कराने के प्रयासों में मदद मिलेगी। श्रीलंका ने ही 2009 में पाकिस्तान में पिछला टेस्ट खेला था। उस दौरे के दौरान लाहौर में आतंकियों ने श्रीलंका की टीम पर हमला किया था जिसके बाद अंतरराष्ट्रीय टीमों ने क्रिकेट खेलने के लिए पाकिस्तान आने से इनकार कर दिया था। श्रीलंका को शुरुआत में अक्टूबर में टेस्ट श्रृंखला जबकि दिसंबर में सीमित ओवरों की श्रृंखला खेलनी थी लेकिन टेस्ट स्थल के बारे में फैसला करने से पहले सुरक्षा का आकलन करने का मौका देने के लिए दोनों श्रृंखलाओं की अदला बदली की गई थी। श्रीलंका के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एशले डिसिल्वा ने कहा कि पूर्व के दौरे के आधार पर श्रीलंका क्रिकेट मानता है कि हालात टेस्ट क्रिकेट के लिए उपयुक्त हैं।

PREV

Recommended Stories

Abhishek Sharma Hospitalise: क्या हुआ अभिषेक शर्मा को? क्यों हुए अस्पताल में भार्ती
Who Won Yesterday’s Cricket Match, PAK vs USA T20 WC 2026: कल का मैच कौन जीता? Highlights और Result