क्या आपने देखा इस बेबी फुटबॉलर का दे दना दन गोल, वायरल वीडियो पर फैंस का रिएक्शन-'लीजेंड प्लेयर इन मेकिंग'

Published : Sep 28, 2022, 11:41 AM IST
क्या आपने देखा इस बेबी फुटबॉलर का दे दना दन गोल, वायरल वीडियो पर फैंस का रिएक्शन-'लीजेंड प्लेयर इन मेकिंग'

सार

इंस्टाग्राम पर एक वीडियो वायरल (Viral Video) है, जिसमें एक पिता अपने नन्हें बच्चे को एक फुटबॉल और गोलपोस्ट देता है। फिर क्या था यह बच्चा बचपन से ही दनादन गोल ठोंक रहा है। बेबी फुटबॉलर (Baby Footballer) का यह वीडियो वायरल हो गया है।   

Baby Footballer. दुनिया के ज्यादातर पिता की यह तमन्ना होती है कि उसका बेटा एथलीट बने। किसी न किसी खेल में वह महारत हासिल करे और नाम कमाए। इसके लिए माता-पिता के संघर्ष और कुर्बानियों की सैकड़ों कहानियां हैं। पर क्या आपने कभी यह देखा है कि एक बच्चा जो अभी ठीक से खड़ा भी नहीं हो पाता, वह गोलपोस्ट में दनादन गोल कर रहा है। चाहे वह लेटा हुआ है,चाहे झूले के सहारे खड़ा हो, जब भी उसके पैरों के पास फुटबॉल आता है तो अगले पल वह सीधे गोलपोस्ट में ही दिखाई देता है। इंस्टाग्राम पर इस वायरल वीडियो को 9 लाख से ज्यादा लोग पसंद कर चुके हैं। 

कौन है यह तूफानी बच्चा
इस बच्चे का नाम ल्यूका रीड है। वह अभी बहुत छोटा है। जब वह खड़ा भी नहीं हो पाता था तो इसके पिता ने इसके लिए फुटबॉल और गोल पोस्ट खरीदा। फिर बच्चे के तूफानी खेल का वीडियो भी रिकॉर्ड किया। इस बच्चे का वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हो रहे हैं। बच्चे का टिकटॉक अकाउंट भी है और इंस्टाग्राम के आंकड़े बताते हैं कि इसके 1.5 लाख से ज्यादा फॉलोवर्स हैं। ल्यूका रीड का जो इंस्टाग्राम प्रोफाइल है, इसमें वे इंग्लिश क्बल मैनचेस्टर यूनाइटेड के फैन नजर आते हैं। बच्चा बड़ा होकर मशहूर फुटबॉलर ही बनना चाहता है। 

वीडियो में क्या है
हाल का जो वीडियो वायरल हो रहा है, इसमें देखा जा सकता है कि यह बच्चा जो अभी इतना छोटा है कि पैर ठीक से नहीं रख पाता, चल भी नहीं पाता लेकिन वह फुटबॉल को शानदार किक लगा रहा है और गोलपोस्ट कर रहा है। इस वीडियो पर यूजर्स भी अजब-गजब रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि चैंपियन है ब्रो, वहीं दूसरे यूजर ने लिखा कि इसी तरह से सीखते रहो, जल्द ही बड़े खिलाड़ी बनोगे। एक यूजर ने लिखा कि यह लीजेंड पैदा हो गया। एक अन्य यूजर ने लिखा कि फ्यूचर फुटबॉल प्लेयर इन मेकिंग। एक यूजर ने तो लिखा की जब यह 10 साल का होगा तो बायोडाटा में लिखेगा कि मुझे 10 साल का अनुभव है। 

यह भी पढ़ें

कौन हैं टीम इंडिया के स्पीड स्टार की बहन, जिसने की बॉलीवुड में धमाकेदार एंट्री, देखें सुपर मॉडल की 10 PHOTOS
 

PREV

Recommended Stories

IND vs NZ 2nd ODI: छक्कों में रोहित नंबर-1, रनों में कोहली का राज..कीवियों के खिलाफ टूटे 4 बड़े रिकॉर्ड
IND vs NZ 2nd ODI: हारते-हारते बचा भारत! 113 पर गिरे 7 विकेट, फिर बारिश ने ऐन मौके पर पलट दिया खेल