टीम में नहीं चुने जाने पर सुबह 3 बजे तक रोते रहे थे विराट, 2 घंटे तक कोच से पूछा था यह सवाल

Published : Apr 22, 2020, 05:43 PM IST
टीम में नहीं चुने जाने पर सुबह 3 बजे तक रोते रहे थे विराट, 2 घंटे तक कोच से पूछा था यह सवाल

सार

भारतीय कप्तान विराट कोहली ने भी अपनी पत्नी अनुष्का के साथ अनएकेडमी के लिए लाइव सेशन किया और अपने जीवन से जुड़े कई खुलासे किए। इस दौरान उन्होंने बताया कि एक बार दिल्ली की टीम में उनका चयन नहीं हुआ था और वो इसके बाद सुबह 3 बजे तक रोते रहे थे। 

नई दिल्ली. कोरोना वायरस के चलते खेल से जुड़े सभी इवेंट कैंसिल हो चुके हैं और टीम इंडिया के खिलाड़ी अपने घर के अंदर रहने पर मजबूर हैं। इस बीच ये खिलाड़ी अपने फैंस के साथ जुड़ने के लिए सोशल मीडिया का सहारा ले रहे हैं। कुछ खिलाड़ी मजेदार वीडियो बनाकर अपने फैंस का मनोरंजन कर रहे हैं तो कुछ खिलाड़ी सोशल मीडिया पर लाइव चैट करके अपने जीवन से जुड़े कई खुलासे कर रहे हैं। इस बीच भारतीय कप्तान विराट कोहली ने भी अपनी पत्नी अनुष्का के साथ अनएकेडमी के लिए लाइव सेशन किया और अपने जीवन से जुड़े कई खुलासे किए। इस दौरान उन्होंने बताया कि एक बार दिल्ली की टीम में उनका चयन नहीं हुआ था और वो इसके बाद सुबह 3 बजे तक रोते रहे थे। 

कोहली ने यहां बच्चों को बताया कि सफलता मिलने से पहले सभी को संघर्ष करना पड़ता है। जिस काम से हमें खुशी मिलती है हमें वही काम करना चाहिए। इसके अलावा उन्होंने कहा कि हर समय हमें तुलना नहीं करनी चाहिए, संकट के बाद जीवन कुछ और हो जाएगा। 

दिल्ली की टीम में ना चुने जाने पर रोए थे विराट 
विराट ने लाइव सेशन के दौरान बताया कि दिल्ली की टीम में ना चुने जाने के बाद उन्होंने बहुत असहाय महसूस किया था। करियर की शुरुआत में दिल्ली की स्टेट टीम में कोहली का चयन नहीं हो पा रहा था। उन्होंने काफी अच्छा प्रदर्शन किया था और कोहली को पूरा भरोसा था कि दिल्ली की टीम में उनका चयन हो जाएगा, पर ऐसा नहीं हुआ। इसके बाद कोहली को कुछ समझ नहीं आ रहा था। वो 2 घंटे तक अपने कोच से पूछते रहे कि उनका चयन क्यों नहीं हुआ, पर उनके पास भी कोई जवाब नहीं था। इसके बाद विराट सुबह 3 बजे तक रोते रहे थे। इस घटना के बाद उन्होंने पहले से भी बेहतर प्रदर्शन किया और दिल्ली की टीम में अपनी जगह बनाई थी।  

PREV

Recommended Stories

Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 12 April 2026, आज सुपर संडे में 2 बड़े मैच, रोहित-विराट आमने-सामने, देखें पूरा शेड्यूल
Who Won Yesterday IPL Match 11 April 2026: CSK vs DC and PBKS vs SRH Result, कल का मैच कौन जीता? देखें Highlights