बधाई हो: विरुष्का के घर गूंजी किलकारी, नन्हीं परी ने लिया जन्म, विराट ने शेयर की Good News

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) और अनुष्का शर्मा के घर नन्हीं परी ने जन्म लिया है। कोहली ने खुद इसकी जानकरी अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए सभी को दी। अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) ने 11 जनवरी 2021 को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में एक बच्ची को जन्म दिया। 

Asianet News Hindi | Published : Jan 11, 2021 11:00 AM IST / Updated: Jan 12 2021, 08:01 AM IST

स्पोर्ट्स डेस्क : भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) और अनुष्का शर्मा के घर नन्हीं परी ने जन्म लिया है। कोहली ने खुद इसकी जानकरी अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए सभी को दी। अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) ने 11 जनवरी 2021 को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल (Mumbai's Breach Candy hospital) में एक बच्ची को जन्म दिया। अनुष्का और विराट आज ही के दिन अस्पताल पहुंचे थे। इस जोड़े ने अगस्त 2020 में अपनी परेंटंस बनने की घोषणा की थी। तब से विरुष्का के साथ-साथ  सभी फैंस उनके घर में आने वाले नन्हें महमान का इंतजार कर रहे थे।

ट्वीट कर लिखा इमोशनल मैसेज
अपने पिता बनने की खबर फैंस के साथ शेयर करते हुए विराट कोहली ने हॉर्ट इमोजी लगाते हुए इमोशनल मैसेज लिखा- "ये खबर शेयर करते हुए हम बहुत रोमांचित हैं कि हमें आज दोपहर एक बच्ची का आशीर्वाद मिला है। हम आपके प्यार, प्रार्थना और शुभकामनाओं के लिए आप सभी को धन्यवाद देते हैं। अनुष्का और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। और हम अपने जीवन के इस नए अध्याय को शुरू करने के लिए धन्य महसूस कर रहे हैं। हमें उम्मीद है कि आप इस समय हमारी निजता का सम्मान कर सकते हैं। लव, विराट। "

अगस्त में की थी अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा
अगस्त 2020 में अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने घोषणा की थी कि वे जनवरी 2021 में अपने पहले बच्चे के आने की उम्मीद कर रहे हैं। दोनों ने एक तस्वीर साझा की थी जिसमें अनुष्का को काले पोल्का डॉट ड्रेस पहने हुए देखा जा सकता है, जबकि विराट उनके साथ खड़े थे। दोनों के चेहरे पर एक बड़ी मुस्कान थी और उन्होंने फोटो को कैप्शन दिया, "और फिर, हम तीन होने वाले है! जनवरी 2021।" ये पोस्ट पिछले साल का सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला पोस्ट भी बना था।

Share this article
click me!