विराट कोहली ने तोड़ा पॉन्टिंग का रिकॉर्ड, इस मुकाम पर पहुंचने वाले पहले भारतीय

Published : Nov 22, 2019, 08:14 PM IST
विराट कोहली ने तोड़ा पॉन्टिंग का रिकॉर्ड, इस मुकाम पर पहुंचने वाले पहले भारतीय

सार

भारत और बांग्लादेश के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट में भारतीय कप्तान विराट कोहली ने कप्तान के रूप में 5000 टेस्ट रन पूरे करके शुक्रवार को यहां नयी उपलब्धि हासिल की और उन्होंने सबसे कम पारियों में इस मुकाम पर पहुंचकर नया रिकार्ड भी बनाया।

कोलकाता. भारत और बांग्लादेश के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट में भारतीय कप्तान विराट कोहली ने कप्तान के रूप में 5000 टेस्ट रन पूरे करके शुक्रवार को यहां नयी उपलब्धि हासिल की और उन्होंने सबसे कम पारियों में इस मुकाम पर पहुंचकर नया रिकार्ड भी बनाया। कोहली पहले भारतीय कप्तान हैं जिन्होंने कप्तान के रूप में 5000 टेस्ट रन पूरे किये। विश्व क्रिकेट में वह इस मुकाम पर पहुंचने वाले छठे कप्तान बन गये हैं। उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ गुलाबी गेंद से खेले जा रहे टेस्ट क्रिकेट मैच के दौरान यह उपलब्धि हासिल की।

कोहली की कप्तान के रूप में यह केवल 86वीं पारी है और इस तरह से उन्होंने आस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग का रिकार्ड तोड़ा जिन्होंने कप्तान के रूप में 97 पारियों में 5000 रन पूरे किये थे। इनके अलावा वेस्टइंडीज के क्लाइव लायड 106 पारियों में, दक्षिण अफ्रीका के ग्रीम स्मिथ 110 पारियों में, आस्ट्रेलिया के एलन बोर्डर 116 पारियों में और न्यूजीलैंड के स्टीफन फ्लेमिंग ने 130 पारियों में यह मुकाम हासिल किया था।

कोहली ने इस मैच में भी शानदार पारी खेली और उनकी पारी की बदौलत भारत ने पहले दिन ही बांग्लादेश के स्कोर को पार कर लिया और बढ़त ले ली। कोहली ने इस मैच में काफी तेजी से बल्लेबाजी की और बांग्लादेश को डॉट बाल वाले प्लान पर ओस गिरने से पहले ही पानी फेर दिया।  
 

PREV

Recommended Stories

Pakistan Cricketer: क्रिकेट में कोई इतना छोटा तो कोई 7 फीट से भी लंबा! इन दो खिलाड़ियों की कहानी जानकर चौंक जाएंगे
India Women Asia Cup: हॉन्ग-कॉन्ग को 137 रन से रौंदकर सेमीफाइनल में पहुंचा भारत, अब पाकिस्तान से महामुकाबला!