दुनिया के सबसे ज्यादा कमाई करने वाले प्लेयर्स में विराट कोहली 66वें नंबर पर, जानें कितनी है सालाना इनकम

Published : May 30, 2020, 12:56 PM IST
दुनिया के सबसे ज्यादा कमाई करने वाले प्लेयर्स में विराट कोहली 66वें नंबर पर, जानें कितनी है सालाना इनकम

सार

फोर्ब्स मैगजीन ने साल 2020 की दुनिया के सबसे ज्यादा कमाई करने वाले प्लेयर्स की लिस्ट जारी की है। इसके मुताबिक, भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली दुनिया के टॉप 100 सबसे ज्यादा कमाई करने वाले प्लेयर्स में 66वें स्थान पर हैं। 

स्पोर्ट्स डेस्क। फोर्ब्स मैगजीन ने साल 2020 की दुनिया के सबसे ज्यादा कमाई करने वाले प्लेयर्स की लिस्ट जारी की है। इसके मुताबिक, भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली दुनिया के टॉप 100 सबसे ज्यादा कमाई करने वाले प्लेयर्स में 66वें स्थान पर हैं। फोर्ब्‍स मैगजीन ने यह लिस्ट शुक्रवार को जारी की। फोर्ब्स की लिस्ट के अनुसार, विराट कोहली ने एक साल में 26 मिलियन डॉलर (करीब 196 करोड़ रुपए) कमाए। पिछले साल विराट कोहली की कमाई 25 मिलियन डॉलर थी। इस लिस्ट में टेनिस खिलाड़ी रोजर फेडरर नंबर-1 पर रहे। उन्‍होंने पिछले साल करीब 802 करोड़ रुपए की कमाई की।

कोरोना वायरस महामारी का असर
कोरोना वायरस महामारी का असर खेल जगत पर भी पड़ा है। इसकी वजह से जयादातर खेल गतिविधियां बंद पड़ी हैं और खिलाड़ियों की कमाई भी कम हुई है। स्टार फुटबॉलर्स क्रिस्टियानो रोनाल्डो, लियोनेल मेसी और दूसरे कई खिलाड़ियों की सैलरी भी कटी है और पहले की तुलना में उन्हें कम रकम मिली है। वैसे, फोर्ब्स की लिस्ट में पहली बार कोई पुरुष टेनिस खिलाड़ी पहले नंबर पर आया है। 

कोहली की कमाई भी हुई कम
क्रिकेट जगत पर भी कोरोना महामारी का असर साफ दिखाई पड़ता है। कोहली की कमाई में सिर्फ एक मिलियन की बढ़ोत्तरी हुई है। इसके पहले उकी कमाई 25 मिलियन थी। विराट कोहली को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) से सालाना 1 मिलियन यूएस डॉलर सैलरी के रूप में मिलता है। वे उन 3 क्रिकेटरों में शामिल हैं, जिन्हें भारतीय क्रिकेट बोर्ड से सबसे ज्यादा सैलरी मिलती है। 

एंडोर्समेंट और प्राइज मनी से कमाई 
विराट कोहली की कमाई में क्रिकेट प्रतियोगिताओं में प्राइज मनी के रूप में 1 मिलियन यूएस डॉलर आए। इसमें मैन ऑफ द मैच, मैन ऑफ द सीरीज वगैरह शामिल हैं। एंडोर्समेंट से विराट कोहली को 24 मिलियन यूएस डॉलर की कमाई हुई। विराट कोहली ऑडी, कोलगेट-पालमोलिव, फ्लिपकार्ट, गूगल, हीरो मोटोकॉर्प, प्‍यूमा, उबर, वाल्‍वोलिन और अनेक ब्रांड्स को एंडोर्स करते  हैं। फोर्ब्‍स के मुताबिक, कोहली की 24 मिलियन यूएस डॉलर कमाई सिर्फ एंडोर्समेंट के जरिए हुई है। कोहली का सोशल मीडिया पर जबरदस्त फॉलोइंग है। उनके ट्विटर, फेसबुक और इंस्‍टाग्राम पर 134 मिलियन फॉलोअर्स हैं। इससे उन्हें कंपनियों के सबसे ज्यादा एंडोर्समेंट मिलते हैं। 

PREV

Recommended Stories

Who Won Yesterday’s Cricket Match, NZ vs SA: कल का मैच कौन जीता, T20 World Cup Semi Final Result न्यूजीलैंड vs साउथ अफ्रीका
SA vs NZ: फिन एलन ने लगाई टी20 इतिहास की सबसे फास्ट सेंचुरी, साउथ अफ्रीका को रौंद दबंगों की तरह फाइनल में पहुंचे कीवी