विराट कोहली ने पत्नी के साथ शेयर की फोटो, फैन्स ने किए ऐसे कमेंट

Published : Jun 28, 2021, 07:35 PM IST
विराट कोहली ने पत्नी के साथ शेयर की फोटो, फैन्स ने किए ऐसे कमेंट

सार

फोटो में दोनों किसी रेस्टोरेंट में दिखाई दे रहे हैं। अनुष्का और विराट एक रेस्टोरेंट में बैठे नाश्ता करते दिख रहे हैं। तस्वीर में जहां विराट कप दिखाते नजर आ रहे हैं। 


स्पोर्ट्स डेस्क.  टीम इंडिया ने कप्तान विराट कोहली इन दिनों इंग्लैंड दौरे पर हैं। उन्होंने सोशल मीडिया में एक फोटो पोस्ट की है। उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा भी सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं और आए दिन अपनी तस्वीरों-वीडियो के जरिए फैंस से कनेक्टेड भी रहती हैं। विराट के साथ अनुष्का ने अब अपने सोशल मीडिया पर एक पिक्चर शेयर की है।  हालांकि विराट की इस फोटो पर फैंन्स ने कई तरह के कमेंट किए हैं।

 

फोटो में दोनों किसी रेस्टोरेंट में दिखाई दे रहे हैं। अनुष्का और विराट एक रेस्टोरेंट में बैठे नाश्ता करते दिख रहे हैं। तस्वीर में जहां विराट कप दिखाते नजर आ रहे हैं, वहीं अनुष्का कुछ खाती दिख रही हैं। विराट ने कैप्शन में कुछ नहीं लिखा लेकिन अनुष्का ने कैप्शन शेयर करते हुए लिखा- "जब आपको झटपट नाश्ता मिल जाए, और आप जीता हुआ महसूस करें।"

 

अनुष्का द्वारा शेयर की गई फोटो आधे घंटे पहले की है, जिसको अभी तक 7 लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं और हजारों कमेंटस। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, "बेस्ट जोड़ी" दूसरे यूजर ने कपल से यह तक पूछ डाला कि वे नाश्ते में क्या खा रहे हैं। वहीं, विराट की इस फोटो पर एक फैंस ने कहा- अब विराट में दम नहीं बचा। 

PREV

Recommended Stories

Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 12 April 2026, आज सुपर संडे में 2 बड़े मैच, रोहित-विराट आमने-सामने, देखें पूरा शेड्यूल
Who Won Yesterday IPL Match 11 April 2026: CSK vs DC and PBKS vs SRH Result, कल का मैच कौन जीता? देखें Highlights