विराट कोहली के पोस्ट पर डेविड वार्नर ने दिया गजब का रिएक्शन, फैंस ने किया ट्रोल और बोले-'वह भाभी है तुम्हारी'

Published : Sep 03, 2022, 03:55 PM IST
विराट कोहली के पोस्ट पर डेविड वार्नर ने दिया गजब का रिएक्शन, फैंस ने किया ट्रोल और बोले-'वह भाभी है तुम्हारी'

सार

एशिया कप (Asia Cup) के दोनों मुकाबलों में विराट कोहली (Virat Kohli) ने शानदार प्रदर्शन किया है। पाकिस्तान के खिलाफ विराट ने 30 रन बनाए तो हांगकांग के खिलाफ लाजवाब फिफ्टी जड़कर फार्म में आने का संकेत दे दिया। रविवार को वे फिर पाकिस्तान (Pakistan) के सामने होंगे। 

Virat Kohli Anushka Sharma. टीम इंडिया के पूर्व कैप्टन विराट कोहली फिर से लय में नजर आ रहे हैं। उन्होंने एशिया कप की दोनों पारियों में बेहतरीन बल्लेबाजी की है। इसी खुशी में विराट ने अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा की एक दिलकश फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की। जिसके बाद बवाल मच गया। दरअसल ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी डेविड वार्नर ने ऐसा कमेंट कर दिया, जिससे विराट और अनुष्का के फैंस खफा हो गए। फैंस ने वार्नर को ट्रोल कर दिया और कई कमेंट किए। 

क्या कहा डेविड वार्नर ने 
शुक्रवार 2 सितंबर को सोशल मीडिया पर विराट कोहली ने अपनी वाइफ अनुष्का शर्मा की खूबसूरत तस्वीर साझा की। इस फोटो पर ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर ने अच्छा कमेंट किया। उन्होंने लिखा कि आप भाग्यशाली हैं। जिस पर गदगद विराट कोहली ने भी जवाब दिया और कहा कि मुझे मालूम है डियर। विराट कोहली की शेयर की गई इस तस्वीर पर पृथ्वी शॉ ने भी दिल की इमोजी शेयर की है। हालांकि विराट कोहली और अनुष्का के फैंस को वार्नर का कमेंट नागवार गुजरा और उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी को ट्रोल करना शुरू कर दिया। 

फैंस ने कहा -भाभी है तुम्हारी
विराट कोहली के फैंस डेविड वार्नर को आड़े हाथों लिया और कहा कि अनुष्का भाभी है तुम्हारी। वहीं एक यूजर ने लिखा कि यू वार्नर ब्रो, आई लव योर पुल शॉट। किसी ने कहा कि अबे जा बे पीलिया के मरीज। वहीं कई और फैंस भी डेविड वार्नर को सीख देते नजर आ रहे हैं। ऑस्ट्रेलियाई ओपनर डेविड वार्नर भारत में काफी पसंद किए जाते हैं क्योंकि वे अक्सर भारत से जुड़ी चीजें शेयर करते हैं। साउथ इंडियन स्टार अल्लू अर्जुन की मूवी पुष्पा का डॉयलाग भी वार्नर ने अपने अंदाज में शेयर किया था और चर्चा में आ गए थे। डेविड वार्नर भारतीय त्योहारों पर भी पोस्ट शेयर करते हैं। 
 

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

Who Won Yesterday’s Cricket Match, NEP vs SCOT T20 World Cup Result: कल का मैच कौन जीता? नेपाल बनाम स्कॉटलैंड
दिल के अरमां आंसुओं में बह गए! T20 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया के साथ यही हुआ-जिम्बाब्वे को डबल गुड न्यूज