T20 World Cup 2021 विराट कोहली वर्ल्ड कप के बाद छोड़ेंगे टी-20 की कप्तानी

Published : Sep 16, 2021, 06:50 PM ISTUpdated : Sep 16, 2021, 07:10 PM IST
T20 World Cup 2021 विराट कोहली वर्ल्ड कप के बाद छोड़ेंगे टी-20 की कप्तानी

सार

 भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने टी-20 की कप्तानी छोड़ने का ऐलान किया है।

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) ने टी-20 (T-20) की कप्तानी छोड़ने का ऐलान किया है। सोशल मीडिया पर पोस्ट कर उन्होंने इसकी जानकारी साझा की है। कोहली ने बताया कि टी-20 वर्ल्ड कप के बाद विराट भारतीय टीम की टी-20 कप्तानी नहीं करेंगे। हालांकि, कोहली वन डे क्रिकेट टीम का कप्तान बने रहेंगे।
कोहली के कप्तानी छोड़ने का कयास कई दिनों से लगाया जा रहा था। सोशल मीडिया पर भी कई दिनों से चर्चा चल रही थी लेकिन बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने इसको बकवास बताया था। 

 

T-20 क्रिकेट के सफल कप्तान हैं कोहली

दरअसल, फटाफट क्रिकेट T-20 के फार्मेट के सफल कप्तानों में एक विराट कोहली हैं। आंकड़ों को देखें तो उनके नेतृत्व में इंडियन टीम ने 45 मैच खेले हैं जिसमें 14 मैचों में हार का सामना करना पड़ा। 29 मैच टीम इंडिया ने जीते हैं। दो मैच बेनतीजा रहा। एक सफल कप्तान का टी-20 क्रिकेट की कप्तानी छोड़ने से टीम इंडिया को झटका लग सकता है। 

PREV

Recommended Stories

Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 19 May 2026, आईपीएल में आज किसका मैच, प्लेऑफ की उम्मीद बचाने उतरेगी राजस्थान
Kal Ka Match Kon Jeeta, 18 May 2026: Who Won Yesterday's IPL Match SRH vs CSK, जानें 63वें मैच का रिजल्ट, स्कोर, हाइलाइट्स और अवॉर्ड विनर्स