विराट कोहली का ये अंदाज देख दंग हो जाएंगे आप, मैक्सवेल की पार्टी में यू लगाएं ठुमके

Published : Apr 28, 2022, 12:41 PM IST
विराट कोहली का ये अंदाज देख दंग हो जाएंगे आप, मैक्सवेल की पार्टी में यू लगाएं ठुमके

सार

Virat Kohli dance video: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के पूर्व कप्तान विराट कोहली का बल्ला भले ही इस सीजन शांत है, लेकिन मैदान के बाहर वह खूब ठुमके लगाते नजर आ रहे हैं। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

स्पोर्ट्स डेस्क : एक तरफ इंडियन प्रीमियर लीग (Indian premier league) का 15 वां सीजन चल रहा है और दूसरी ओर खिलाड़ी एक दूसरे के साथ टाइम स्पेंड कर रहे हैं। इस बीच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल (Glen Maxwell) ने हाल ही में अपनी रिसेप्शन पार्टी ऑर्गेनाइज की, जिसमें कई खिलाड़ी शामिल हुए। इस पार्टी में विराट कोहली (Virat Kohli) अलग अंदाज में नजर आए और पुष्पा के फेमस गाने 'ओ अंतावा' पर जमकर थिरकते नजर आए। विराट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। आइए आपको भी दिखाते है कोहली का धांसू डांस...

वायरल वीडियो
काला कुर्ता और क्रीम कलर का पजामा पहने विराट कोहली इस वीडियो में काफी हैंडसम लग रहे हैं। वीडियो जैसे ही शुरु होता है विराट कोहली अन्य खिलाड़ियों के साथ 'पुष्पा' के फेमस गाने 'ओ अंतावा' पर कमर मटकाना शुरू कर देते है। ट्विटर पर उनका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि, कुछ लोग इस वीडियो को देखकर उन्हें खूब ताने मार रहे हैं और कह रहे हैं कि आईपीएल की परफॉर्मेंस पर ध्यान दों।

बता दें कि इस सीजन विराट कोहली के बल्ले से रन की बरसात नहीं हुई है। उन्होंने 9 मैचों में सिर्फ 128 रन अपने नाम किए हैं। इतना ही नहीं वह दो बार शून्य पर आउट भी हो चुके हैं। वहीं, उनकी टीम आरसीबी 9 में से पांच मैच जीतकर पॉइंट्स टेबल पर पांचवें नंबर पर है। टीम का अगला मुकाबला 30 अप्रैल को गुजरात टाइटंस के साथ होगा।

वहीं, टीम के खिलाड़ी ग्लेन मैक्सवेल की बात की जाए तो उन्होंने पिछले महीने ही भारतीय मूल की लड़की विनी रमन से शादी की है। दोनों की शादी हिंदू और ईसाई दोनों रीति रिवाज से ऑस्ट्रेलिया में हुई थी। उसके बाद सीधे वह आईपीएल में शिरकत करने के लिए आ गए। इसके बाद ग्लेन मैक्सवेल ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम को अपनी शादी की पार्टी दी। इस पार्टी में सभी आरसीबी के खिलाड़ियों ने शिरकत की।

इसे भी पढ़ें- IPL 2022 RR vs RCB:रियान पराग का शानदार अर्धशतक, कुलदीप व अश्विन की गेंदबाजी से बेंगलुरू हारा

कौन है CSK की यह फैन गर्ल, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरें, अपनी अदाओं से मैच में लगाए चार चांद

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

IND vs UAE U19: सहवाग के तूफानी शतक से सेमीफाइनल की राह पक्की, भारत ने यूएई को 70 रन से हराया
IND vs UAE U19: 160 रन ठोक आर्यवीर सहवाग ने की गिल की बराबरी! लेकिन नहीं तोड़ पाए 6 दिग्गजों का रिकॉर्ड