बांग्लादेश के साथ होने वाली T20 सीरीज में नहीं खेलेंगे विराट कोहली: BCCI सूत्र

Published : Oct 22, 2019, 07:46 AM ISTUpdated : Oct 22, 2019, 07:55 AM IST
बांग्लादेश के साथ होने वाली T20 सीरीज में नहीं खेलेंगे विराट कोहली: BCCI सूत्र

सार

कोलकाता. BCCI अध्यक्ष सौरव गांगुली ने सोमवार को बयान दिया है। जिसमें उन्होनें कहा कि विराट कोहली कप्तान हैं और वे फैसले ले सकते हैं। गांगुली ने कहा कि वे विराट से उसी तरह बात करेंगे, जिस तरह BCCI अध्यक्ष एक कप्तान से बात करता है। मुंबई में 24 अक्टूबर को चयन समिति की बैठक होगी जिसमें सौरव गांगुली मौजूद रहेंगे। बैठक के दौरान बांग्लादेश के खिलाफ 3 नवंबर से होने वाली टी-20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का चयन किया जाएगा। बोर्ड के सूत्रों के मुताबिक इस सीरीज में कोहली को आराम दिया गया है। 

लगातार खेर रहे हैं कोहली
सूत्र ने कहा, 'कोहली ऑस्ट्रेलिया सीरीज, आईपीएल, वर्ल्ड कप, वेस्टइंडीज दौरे और दक्षिण अफ्रीका सीरीज में लगातार खेल रहे हैं। खिलाड़ियों का वर्कलोड मैनेजमेंट, खासकर उनका जो तीनों प्रारूपों में खेल रहे हैं, हमारी प्राथमिकताओं में रहा है। हम चाहते हैं कि खिलाड़ी तरोताजा रहें और हमेशा अपने खेल के शीर्ष पर रहें।'

चयनकर्ताओं से धोनी को लेकर बात करेंगे
टी-20 सीरीज के लिए टीम का चयन 24 अक्टूबर को किया जाएगा और बीसीसीआई के भावी अध्यक्ष सौरव गांगुली चयनकर्ताओं से महेंद्र सिंह धोनी को लेकर बात करेंगे। कोहली हालांकि बांग्लादेश के खिलाफ होने वाली दो टेस्ट मैचों की सीरीज का हिस्सा होंगे। उन्होंने इस बात को साफ कर दिया है कि टेस्ट प्रारूप उनके दिल के काफी करीब है। सूत्र ने कहा, 'हां, वह टेस्ट सीरीज में वापस आ जाएंगे।'

गांगुली ने कहा था- आईसीसी टूर्नामेंट जीतने पर ध्यान लगाना चाहिए
इससे पहले अध्यक्ष नामित होने पर गांगुली ने कहा था- भारतीय टीम मैनेजमेंट को आईसीसी टूर्नामेंट जीतने पर ध्यान लगाना चाहिए। वे इसी मामले पर कप्तान विराट कोहली से बात करना चाहेंगे। मैं चाहता हूं कि कोहली इस बारे में गंभीरता से विचार करें। मैं जानता हूं कि टीम हर टूर्नामेंट नहीं जीत सकती है, लेकिन टीम लगातार कई टूर्नामेंट में नाकामी भी झेली है।

PREV

Recommended Stories

Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 4th April, 2026, आईपीएल में आज किसका मैच है, जानिए आज का शेड्यूल
Who Won Yesterday’s Cricket Match, CSK vs PBKS (3 April, 2026): कल का मैच कौन जीता, IPL 2026 Result चेन्नई सुपर किंग्स vs पंजाब किंग्स