Women's Asia Cup Cricket: एशिया कप में भारत की सबसे बड़ी जीत, थाईलैंड को 37 पर समेटा, 9 विकेट से दी शिकस्त

Published : Oct 10, 2022, 03:34 PM IST
Women's Asia Cup Cricket: एशिया कप में भारत की सबसे बड़ी जीत, थाईलैंड को 37 पर समेटा, 9 विकेट से दी शिकस्त

सार

वुमेंस एशिया कप क्रिकेट (Womens Asia Cup Cricket) में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए थाइलैंड को 9 विकेट से रौंद दिया है। एशिया कप टूर्नामेंट में यह भारत की सबसे बड़ी जीत है। भारत ने मात्र 1 विकेट खोकर 40 रन बनाए और मैच जीत लिया।  

Women's Asia Cup Cricket. वुमेंस एशिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट में भारतीय महिलाओं का शानदार प्रदर्शन जारी है। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान स्मृति मंधाना ने टॉस जीता और थाइलैंड के खिलाफ पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार गेंदबाजी और उम्दा फील्डिंग के दम पर थाइलैंड को सिर्फ 37 रनों पर ही ऑलआउट कर दिया। इसके बाद बैटिंग करते हुए सिर्फ 1 विकेट खोकर जीत के लिए जरूरी रन बना लिए। अब तक खेले गए एशिया कप टूर्नामेंट में यह भारत की सबसे बड़ी जीत है। 

थाइलैंड 37 रन पर ऑलआउट
भारतीय पारी ने गेंदबाजी शुरू की और दोनों ओपनर ने सधी शुरूआत की। ओपनर नन्नापत ने ही दहाई का आंकड़ा छुआ और टीम के लिए 19 रनों की पारी खेली। इसके बाद किसी बैट्समैन को पैर जमाने का मौका ही नहीं मिला और पूरी टीम मात्र 37 रनों पर धराशायी हो गई। भारतीय गेंदबाज स्नेह राणा ने 4 ओवर में सिर्फ 9 रन खर्च किए और थाइलैंड के 3 महत्वपूर्ण विकेट चटकाए। वहीं दीप्ती शर्मा और राजेश्वरी गायकवाड़ ने 2-2 विकेट झटके। मेघना सिंह ने 1 विकेट लिया। भारतीय महिला गेंदबाजों और फील्डर्स ने कमाल का खेल दिखाया और थाइलैंड को चारों खाने चित कर दिया।

1 विकेट खोकर बनाए 40 रन
भारतीय महिला क्रिकेट टीम को जीतने के लिए महज 38 रनों की दरकार थी लेकिन ओपनिंग करने पहुंची दीप्ति शर्मा 8 रन बनाकर आउट हो गईं। हालांकि उसके बाद भारतीय टीम ने एक भी विकेट नहीं खोया और मुकाबला आसानी से जीत लिया। मेघना ने नॉटआउट रहते हुए 20 रनों की पारी खेली। वहीं पूजा वस्त्राकर ने 12 रन नाबाद बनाए। इससे पहले भारतीय टीम ने 4 मुकाबले खेले थे जिसमें पाकिस्तान के खिलाफ उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। हालांकि भारतीय महिला टीम अभी भी सबसे ज्यादा मैच जीतकर शीर्ष पर बनी हुई है।

यह भी पढ़ें

कौन बनेगा BCCI अध्यक्ष? इस पद की रेस में कौन-कौन है शामिल, जानें BCCI चुनाव का पूरा शेड्यूल
 

PREV

Recommended Stories

IND vs NZ 2nd ODI: छक्कों में रोहित नंबर-1, रनों में कोहली का राज..कीवियों के खिलाफ टूटे 4 बड़े रिकॉर्ड
IND vs NZ 2nd ODI: हारते-हारते बचा भारत! 113 पर गिरे 7 विकेट, फिर बारिश ने ऐन मौके पर पलट दिया खेल