Controversies Sports 2022: आईपीएल से T20 वर्ल्डकप तक इन कंट्रोवर्सीज ने चौंकाया, फीफा में तो विवादों का पिटारा

Published : Dec 22, 2022, 01:13 PM IST
Controversies Sports 2022: आईपीएल से T20 वर्ल्डकप तक इन कंट्रोवर्सीज ने चौंकाया, फीफा में तो विवादों का पिटारा

सार

साल 2022 विदा होने वाला है और नए साल के आगमन की तैयारियां हो रही हैं लेकिन यह साल खेलों की दुनिया में कई विवादों (Sports Controversies) के लिए भी याद किया जाएगा। विवाद चाहे क्रिकेट को हो या फिर फुटबॉल का सबने खेल प्रेमियों को शॉक्ड कर दिया।  

Major Controversies Sports 2022. यह साल यानि 2022 खेलों के लिए हमेशा याद किया जाएगा। जितने खेल हुए, उतने ही विवाद भी हुए। कुछ विवाद खिलाड़ियों से जुड़े तो कुछ विवाद टीमों के साथ चस्पा हो गए है। आईपीएल से शुरू हुए खेलों के यह विवाद दिसंबर तक चले फीफा वर्ल्डकप तक जारी रहे। इन विवादों ने स्पोर्ट्स और एथलीट्स को भी प्रभावित किया। कहीं कोविड पॉजिटिव प्लेयर को मैच में खेलने का मौका मिल गया तो कहीं खिलाड़ियों ने ही टूर्नामेंट के नियमों को मानने से इंकार कर दिया। आइए जानते हैं 2022 में स्पोर्ट्स से जुड़े विवादों ने कितनी सुर्खियां बटोरीं...

आईपीएल के 5 विवाद जिन्हें भूलना मुश्किल
विवाद नंबर वन- आईपीएल 2022 में दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच मैच चल रहा था। दिल्ली को जीत के लिए 6 गेंद पर 36 रन चाहिए थे। दिल्ली के बैटर पॉवेल ने पहली 3 गेंद पर 3 छक्के जड़े। तीसरी गेंद कमर के उपर थी तो उन्होंने नो बॉल मांग लिया लेकिन मैदानी अंपायर ने इसे नहीं माना। इसके बाद तो दिल्ली के कप्तान रिषभ पंत ने खिलाड़ियों को पवैलियन लौटने का इशारा कर दिया। यह विवाद काफी सुर्खियों में रहा।

विवाद नंबर 2- बेंगलुरू रॉयल चैंलेजर्स और मुंबई इंडियंस के बीच मैच चल रहा था। विराट कोहली बैटिंग कर रहे थे और 48 रन बनाकर खेल रहे थे तभी उन्हें विवादास्पद तरीके से एलबीडब्ल्यू आउट करार दे दिया गया। फिर क्या था विराट का गुस्सा सातवे आसमान पर पहुंच गया। टीवी स्क्रीन पर भी यह दिखाई दिया जिसे लेकर सोशल मीडिया पर जमकर वाद विवाद भी हुआ।

विवाद नंबर 3- टीम इंडिया के दो खिलाड़ी आपस में ही भिड़ गए। आईपीएल के 39वें मैच में हर्षल पटेल की गेंद पर रियान पराग ने चौके जड़े जिसके बाद दोनों प्लेयर्स के बीच जमकर बहर हुई। यह विवाद भी खूब हाईलाइट हुआ और मैच खत्म होने के बाद भी दोनों प्लेयर्स ने हैंड सेक नहीं किया।

विवाद नंबर 4- रविंद्र जडेजा और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच आईपीएल सीजन के बीच में ही विवाद बढ़ गया। एक वक्त तो ऐसा भी आया जब रविंद्र जडेजा ने बीच में कप्तानी छोड़ दी और फिर से महेंद्र सिंह धोनी को मैदान में उतरना पड़ा। यह विवाद भी काफी लाइमलाइट में रहा। 

विवाद नंबर 5- आईपीएल 2022 सीजन की विजेता गुजरात टाइटंस के कप्तान हार्दिक पांड्या का गुस्सा भी सीजन में देखने को मिला। एक मैच के दौरान गुजरात टाइटंस हारने के कगार पर पहुंच गया था और हार्दिक की गेंद पर जब मोहम्मद शमी ने कैच छोड़ा तो वे बेकाबू हो गए। इसके बाद कई पूर्व क्रिकेटर्स ने हार्दिक पांड्या की आलोचना की।

जब कोविड पॉजिटिव को मिला खेलने का मौका
कोरोना महामारी ने पूरी दुनिया को हैरत में डाल दिया और लाखों लोगों की जान चली गई। लेकिन भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए एक टी20 मैच में ऑस्ट्रेलिया के एक खिलाड़ी जो कोविड पॉजिटिव पाए गए थे, उन्हें खेलने का मौका दे दिया गया। इस विवाद की गूंज आईसीसी तक पहुंची और काफी बवाल मचा।

कॉमनवेल्थ गेम्स के 4 बड़े विवाद
2022 में विवादों का साया सिर्फ क्रिकेट, हॉकी और फुटबॉल तक ही सीमित नहीं रहा बल्कि कॉमनवेल्थ गेम्स में भी विवादों का साया पड़ा। ऑस्ट्रेलिया की महिला हॉकी टीम के एक मैच में रेफरी ने ही विवाद पैदा कर दिया और पेनाल्टी को रिटेक करने की स्वीकृति दे दी। यह मुकाबला भी भारत बनाम ऑस्ट्रलिया के बीच था जिसकी शिकायत भारतीय टीम की गोलकीपर ने अधिकारियों से की।

बॉक्सर लवलीना बोरगोहेन के कोच का विवाद
कॉमनवेल्थ गेम्स के दौरान भारतीय बॉक्सर लवलीना बोरगोहेन के कोच संध्या गुरुंग को अलग मान्यता दी गई क्योंकि उन्हें विलेज के अंदर जाने की अनुमति नहीं दी गई थी। तब बॉक्सर ने मानसिक उत्पीड़न का मुद्दा उठाया और यह सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हुआ।

गेम्स विलेज को लेकर हुआ विवाद
बर्मिंघम में आयोजित हुआ कॉमनवेल्थ गेम्स में आयोजकों के पास सभी प्लेयर्स को रहने के लिए एथलीट विलेज नहीं था। यही वजह रही कि कुछ प्लेयर्स को 5 छोटे-छोटे विलेज में रखा गया लेकिन इसे लेकर भी खूब हो हल्ला मचाया गया। तब कॉमनवेल्थ गेम्स में आयोजन को लेकर कई सवाल भी खड़े किए गए।

टी20 वर्ल्डकप के विवाद
ऑस्ट्रेलिया में संपन्न हुए टी20 वर्ल्डकप के दौरान भी भारतीय टीम का सामना विवादों से रहा। भारत बनाम पाकिस्तान के बीच पहले टी20 मैच में विराट कोहली को नो बॉल डालने का विवाद काफी दिनों तक सुर्खियों में रहा। वहीं उसी मैच में फ्री हिट पर बोल्ड होने के बाद भी 3 रन बनना भी विवादों में रहा। विराट कोहली बांग्लादेश के खिलाफ भी विवादों से उलझे क्योंकि उन्होंने बिना गेंद पकड़े थ्रो करने का प्रयास किया जो अंपायर की नजर में नहीं आया लेकिन बांग्लादेश के क्रिकेटर्स ने इसकी कड़ी आलोचना की। 

फीफा वर्ल्डकप और विवाद
2022 के अंत में सबसे बड़ा टूर्नामेंट फीफा वर्ल्डकप का आयोजन हुआ लेकिन कतर में आयोजित यह टूर्नामेंट शुरू से ही विवादों में आ गया। सबसे पहला विवाद मानवाधिकारों को लेकर उठा। इसके बाद कतर के कड़े कानूनों का विरोध शुरू हो गया और कई टीमों ने खुलकर इसकी मुखालफत की। कतर में फ्री सेक्स की स्वीकृति न देने, एथलीट्स औ फैंस को महंगे भोजन और साथ ही गर्लफ्रेंड के साथ न रहने जैसे प्रतिबंधों की वजह से फीफा वर्ल्डकप विवादों में रहा। हालांकि फुटबाल संघ ने टीमों को मना लिया और विवाद ज्याद नहीं बढ़ा लेकिन एलजीबीटीक्यू समुदाय के अधिकारों को लेकर वर्ल्डकप के लास्ट तक आवाजें बुलंद होती रहीं।

यह भी पढ़ें

FIFA World Cup Semi Final: फ्रांस ने जिस पर किया 44 साल शासन वही टीम दे रही चुनौती, अलग अंदाज में होगा ये मैच
 

PREV

Recommended Stories

Who Won Yesterday’s Cricket Match, SL vs AUS: कल का मैच कौन जीता, T20 World Cup Result श्रीलंका vs ऑस्ट्रेलिया
Ishan Kishan GF Aditi Hundia: 8 PHOTO में देखें ईशान किशन की GF अदिति हुंडिया का ग्लैमरस अंदाज