विराट के फैन होने के नाते आपको जरूर पड़ना चाहिए युवराज सिंह का लिखा यह पत्र, पढ़कर दिल हो जाएगा बाग-बाग

Published : Feb 22, 2022, 01:31 PM IST
विराट के फैन होने के नाते आपको जरूर पड़ना चाहिए युवराज सिंह का लिखा यह पत्र, पढ़कर दिल हो जाएगा बाग-बाग

सार

युवराज सिंह ने पत्र में लिखा, "विराट, मैंने आपको एक क्रिकेटर और एक व्यक्ति के रूप में विकसित होते देखा है। नेट्स में उस युवा लड़के से, जो भारतीय क्रिकेट के दिग्गजों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलता था, अब आप खुद एक लीजेंड हैं। नेट्स में आपका अनुशासन, मैदान पर जुनून और खेल के प्रति समर्पण इस देश के हर युवा बच्चे को बल्ला उठाने और एक दिन नीली जर्सी पहनने का सपना देखने के लिए प्रेरित करता है।"

स्पोर्ट्स डेस्क: 2011 वर्ल्ड कप विजेता टीम के सदस्य और भारत के पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह (Yuvraj Singh) ने मंगलवार को विराट कोहली (Virat Kohli) के आलोचकों को मुंहतोड़ जबाव दिया है, जो उनके खेल पर लगातार ऊंगली उठा रहे हैं। युवराज ने विरोट को एक पत्र लिखकर उनकी हिम्मत बढ़ाई है। युवी ने पत्र में लिखा कि उन्होंने एक क्रिकेटर और एक व्यक्ति के रूप में विराट को विकसित होते देखा है। पत्र में युवराज ने खेल के प्रति समर्पण और अनुशासन के लिए कोहली की सराहना की। 

 

 

अब आप खुद एक लीजेंड हैं

युवराज सिंह ने पत्र में लिखा, "विराट, मैंने आपको एक क्रिकेटर और एक व्यक्ति के रूप में विकसित होते देखा है। नेट्स में उस युवा लड़के से, जो भारतीय क्रिकेट के दिग्गजों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलता था, अब आप खुद एक लीजेंड हैं। नेट्स में आपका अनुशासन, मैदान पर जुनून और खेल के प्रति समर्पण इस देश के हर युवा बच्चे को बल्ला उठाने और एक दिन नीली जर्सी पहनने का सपना देखने के लिए प्रेरित करता है।" 

यह भी पढ़ें: पाक में 'नापाक' खेल, Pakistan Super League में मैच के दौरान बॉलर ने साथी खिलाड़ी को जड़ा थप्पड़, देखें VIDEO

युवराज सिंह ने पत्र में आगे लिखा, आपने हर साल अपने क्रिकेट के स्तर को ऊंचा किया है और इस अद्भुत खेल में पहले से ही बहुत कुछ हासिल कर लिया है। आप एक महान कप्तान और एक शानदार लीडर रहे हैं। अपने अंदर की आग को हमेशा जलाते रहें। आप एक सुपरस्टार हैं। देश को गौरवान्वित करते रहें।" 

वर्ल्ड कप विजेता टीम के सदस्य थे युवी-विराट 

टी 20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक का रिकॉर्ड रखने वाले इस तेजतर्रार बल्लेबाज ने विराट कोहली के साथ बिताई गई यादों को भी याद किया। चाहे वह देश के लिए रन बनाना हो या मैदान के बाहर हल्के-फुल्हे पलों का आनंद लेना हो। आपको बता दें कि युवराज और विराट लंबे समय तक मैदान पर साथ क्रिकेट खेल चुके हैं। साल 2011 में भारतीय टीम ने महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में 28 साल बाद वर्ल्ड कप जीता था। उस टीम में युवराज और विराट साथ खेले थे। युवराज उस वर्ल्ड कप में 'प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट' भी थे। 

यह भी पढ़ें: सोशल मीडिया पर खुलेआम ये क्या करने लगे युवी पाजी, गैस कांड कर इंस्टाग्राम पर मढ़ दिया पूरा दोष

दरअसल युवराज सिंह और विराट कोहली स्पोर्ट्स ब्रांड प्यूमा के ब्रांड एंबेसडर हैं। युवराज ने कंपनी की ओरे से भारत के सबसे सफल कप्तानों में से एक विराट को प्यूमा के गोल्डन बूट्स का एक विशेष संस्करण उपहार में दिया। युवी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस पत्र को साझा किया। इसके बाद ही उन्होंने विराट को साथ अपनी एक पुरानी तस्वीर को भी साझा किया। एक घंटे में ही युवी की इस पोस्ट को एक लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। 

यह भी पढ़ें: 

पत्रकार द्वारा धमकी दिए जाने के मामले में रिद्धिमान साहा का बड़ा बयान, BCCI को लेकर भी कही अहम बात

जल्द टकराने वाली हैं विश्व क्रिकेट की दो सबसे मजबूत टीमें, 24 साल बाद आयोजित होगा ऐतिहासिक दौरा

2 साल बाद बेटे जोरावर से मिलकर भावुक हुए शिखर धवन, अपने 'जिगर के टुकड़े' के लिए लिखी दिल छू लेने वाली बात

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

IND vs AFG U19 Live Streaming: कब-कहां देखें भारत-अफगानिस्तान सेमीफाइनल मुकाबला
India U19 vs Afghanistan U19 Live Streaming: आर्यवीर सहवाग का धमाल देखने के लिए कहां देखें लाइव मैच? जानें...