Happy New Year 2023: डांस मूव से 2022 को धनश्री ने किया बॉय-बॉय, जीवा ने आतिशबाजी से किया नए साल का वेलकम

Published : Jan 01, 2023, 10:18 AM ISTUpdated : Jan 01, 2023, 10:58 AM IST
Happy New Year 2023: डांस मूव से 2022 को धनश्री ने किया बॉय-बॉय, जीवा ने आतिशबाजी से किया नए साल का वेलकम

सार

साल 2022 बीत गया और नए साल का लोगों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। क्रिकेटर्स हों या क्रिकेट फैंस या फिर उनके फैमिली मेंबर्स सभी ने दिल खोलकर नए साल का स्वागत किया है। युजवेंद्र चहल की वाइफ धनश्री ने बेहतरीन डांस के साथ साल 2022 को अलविदा कहा है।  

Happy New Year 2023. साल 2022 बीत गया और नए साल का ग्रैंड वेलकम किया। इस दौरान खेल की दुनिया की हस्तियों ने भी नए साल का जश्न जमकर मनाया। युजवेंद्र चहल की वाइफ धनश्री वर्मा ने शानदार डांस मूव के जरिए नए साल का स्वागत किया। वहीं महेंद्र सिंह धोनी, उनकी वाइफ साक्षी और बेटी जीवा ने बंपर आतिशबाजी के बीच नए साल का वेलकम किया। क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव ने भी 2022 की खट्टी-मिठी यादों के साथ न्यू ईयर का स्वागत किया है।

धनश्री वर्मा ने किया गजब का डांस
युजवेंद्र चहल की वाइफ धनश्री वर्मा ने साल 2022 को अपने ही अंदाज में अलविदा कहा है। उन्होंने अपनी डांस पार्टनर के साथ बेहतरीन सोलो डांस किया और नए साल का दिलकश अंदाज में वेलकम किया है। धनश्री ने इंस्टाग्राम पोस्ट पर लिखा कि इन्होंने मुझे 2022 की विदाई के लिए प्रेरित किया। कई बार कुछ करना काफी कठिन होता है लेकिन जब आप चीजों को सिंपल रखते हैं तो बेटर और ब्यूटीफुल होता है।

साक्षी धोनी ने शेयर किया वीडियो
महेंद्र सिंह धोनी की वाइफ साक्षी सिंह धोनी अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें कैप्टन कूल यानि महेंद्र सिंह धोनी बेटी जीवा को गोद में लेकर खड़े हैं और सामने जमकर आतिशबाजी हो रही है। यह वीडियो कहां का है, यह तो पता नहीं चल पाया लेकिन इस वीडियो पर फैंस ने खूब प्यार लुटाया है। जीवा सिंह धोनी पापा की गोद में आतिशबाजी देखते हुए बेहद क्यूट नजर आ रही हैं।

सूर्यकुमार यादव ने शेयर की यादें
2022 में टॉप पर रहे भारतीय बैटर सूर्यकुमार यादव ने भी एक शानदार वीडियो शेयर किया है जिसमें वे 2022 की यादों को समेटते हुए दिख रहे हैं। इसमें सूर्यकुमार यादव का खेल, मस्ती और विदेशी दौरों का जिक्र है। सूर्या ने इस वीडियो में साल 2022 के दोस्तों का भी जिक्र किया है।

यह भी पढ़ें

PHOTOS OF RISHABH PANT FAMILY: खूबसूरत गर्लफ्रेंड से लेकर प्यार करने वाली बहन तक...रिषभ पंत के परिवार से मिलें
 

PREV

Recommended Stories

Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 28 April 2026, आईपीएल में आज किसका मैच, जानिए आज का शेड्यूल
Kal Ka Match Kon Jeeta, 27 April, 2026: Who Won Yesterday's IPL Match RCB vs DC, जानें 39वें मैच का रिजल्ट, स्कोर, हाइलाइट्स और अवॉर्ड विनर्स