CAA, एनआरसी पर विपक्षों दलों की बैठक से केजरीवाल ने बनाई दूरी, नहीं शामिल होगी AAP

Published : Jan 13, 2020, 01:01 PM IST
CAA, एनआरसी पर विपक्षों दलों की बैठक से केजरीवाल ने बनाई दूरी, नहीं शामिल होगी AAP

सार

संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ कांग्रेस की ओर से बुलाई गई विपक्षी दलों की बैठक से दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दूरी बना ली है

नई दिल्ली। संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ कांग्रेस की ओर से बुलाई गई विपक्षी दलों की बैठक से दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दूरी बना ली है। उनकी इस बैठक में अब आम आदमी पार्टी शामिल नहीं लेगी। पार्टी के वरिष्ठ नेता संजय सिंह ने बताया कि आप को बैठक के बारे में कोई जानकारी नहीं है, इसलिए इसमें शामिल होने को कोई मतलब नहीं है।

सूत्रों ने हालांकि दावा किया कि दिल्ली में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर आप इस बैठक में शामिल नहीं हो रही। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने सीएए और एनआरसी के खिलाफ प्रदर्शनों में संयुक्त कार्य योजना का खाका तैयार करने पर चर्चा करने के लिए सोमवार को यह बैठक बुलाई है।

आप ने इस कानून का संसद में विरोध किया था और पिछले महीने हुई विपक्षी दलों की बैठक में भी उसने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई थी।

(फाइल फोटो)

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Breaking: विजय की सरकार बनने से पहले बड़ा खेल? TVK समर्थन पोस्ट के बाद VCK का X अकाउंट सस्पेंड!
कौन हैं नए CDS एनएस राजा सुब्रमणि? जिनके हाथों में आई तीनों सेनाओं की ताकत