CM केजरीवाल का दावा, 'जीता तो अगली बार यमुना को इतना साफ कर दूंगा कि लोग डुबकी लगाएंगे'

Published : Jan 04, 2020, 11:47 AM ISTUpdated : Jan 04, 2020, 12:22 PM IST
CM केजरीवाल का दावा, 'जीता तो अगली बार यमुना को इतना साफ कर दूंगा कि लोग डुबकी लगाएंगे'

सार

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल चुनाव की घोषणा से पहले आम आदमी पार्टी का जबरदस्त अभियान चला रहे हैं

नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल चुनाव की घोषणा से पहले आम आदमी पार्टी का जबरदस्त अभियान चला रहे हैं। ईस्ट दिल्ली में पार्टी के चौथे टाउनहाल में उन्होंने अपने सरकार के कामों को गिनाया। इस दौरान यमुना को लेकर उन्होंने बड़ा दावा भी किया।

केजरीवाल ने कहा, अगर वो दोबारा सत्ता में आए तो प्रदूषित यमुना को पूरी तरह से साफ कर देंगे। उन्होंने कहा, "मैं पूरे दावे से कह सकता हूं कि अगले पांच साल में यमुना साफ हो जाएगी। अगले चुनाव से पहले आप सभी यमुना में डुबकी लगा सकेंगे। और फिर मैं भी आपके साथ यमुना में डुबकी लगाऊंगा।"

गैरजरूरी कानून का बहिष्कार करें

केजरीवाल ने कहा, "हम यमुना को बिलकुल साफ कर देंगे। मैं उम्मीद करता हूं कि हम एक टाउनहाल सेशन यमुना नदी के किनारे भी रखेंगे।" टाउनहाल के  दौरान केजरीवाल ने नागरिकता कानून की भी आलोचना की। कहा, संशोधित नागरिकता कानून यानी सीएए हिंदू और मुसलमान दोनों को प्रभावित करेगा। यह लोगों से आग्रह भी किया कि वे गैरजरूरी कानून का बहिष्कार करें।

केजरीवाल ने कहा, “हमें इस कानून की कोई जरूरत नहीं, यह पूरी तरह से गैरजरूरी है। हम पाकिस्तान से आए दो करोड़ हिंदुओं को कहां रखेंगे। मुझे यह कानून समझ में नहीं आता। इस समय इस कानून की बजाय हमारे बच्चों को रोजगार देने की जरूरत है। इस कानून की भारत में जरूरत नहीं है।”

(फाइल फोटो)

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

मकर संक्रांति: कहीं गर्दन की हड्डी रेती तो कहीं काटी नस, चाइनीज मांझे की बेरहमी से कांप उठेगा कलेजा
Ariha Shah Case: साढ़े 4 साल से Germany में फंसी मासूम, मौसी ने बताया क्या है पूरा मामला