CM अरविंद केजरीवाल का दावा, हमने भ्रष्टाचार में शामिल होने के बजाए दी लोगों को सुविधाएं

Published : Jan 12, 2020, 12:33 PM IST
CM अरविंद केजरीवाल का दावा, हमने भ्रष्टाचार में शामिल होने के बजाए दी लोगों को सुविधाएं

सार

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने राष्ट्रीय राजधानी के लोगों को मुफ्त सुविधाएं देने की नीति की आलोचना करने के लिए भाजपा की निंदा करते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी (आप) ने भ्रष्टाचार में शामिल होने के बजाय लोगों को सुविधाएं दी।

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने राष्ट्रीय राजधानी के लोगों को मुफ्त सुविधाएं देने की नीति की आलोचना करने के लिए भाजपा की निंदा करते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी (आप) ने भ्रष्टाचार में शामिल होने के बजाय लोगों को सुविधाएं दी।

उन्होंने कहा, ‘‘भाजपा दिल्ली में मुफ्त बिजली, पानी, शिक्षा, दवाएं और बस यात्रा की सुविधा का विरोध कर रही है। हमने दिल्ली के लोगों को ये सुविधाएं पैसे बचाकर दिए हैं जो भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ जाते।’’

केजरीवाल ने ट्वीट किया, ‘‘भाजपा दिल्ली में मुफ्त बिजली, पानी, शिक्षा, दवा, बस यात्रा का विरोध कर रही है। हमने भ्रष्टाचार का पैसा बचाकर अपनी दिल्ली के लोगों को ये सुविधाएं दी हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ मेरा भाजपा से सवाल है- क्या जनता का पैसा चोरी करना ठीक है या चोरी बंद करके उस पैसे से जनता को मुफ्त सुविधाएं देना ठीक है?”

उल्लेखनीय है कि आप दावा कर रही है कि भाजपा दिल्ली सरकार की जन कल्याणकारी नीतियों के खिलाफ है और अगर वह अगले महीने होने वाले विधानसभा चुनाव में जीतकर सत्ता में आती है तो इन नीतियों को बंद कर देगी।
( ये खबर पीटीआई/भाषा की है। एशियानेट हिन्दी न्यूज ने सिर्फ हेडिंग में बदलाव किया है।) 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Delhi Liquor Policy Case: केजरीवाल-सिसोदिया संग कौन थे वो 21 लोग जिन्हें मिली क्लीन चिट?
‘द केरल स्टोरी 2’ केस सुनने वाले जज का प्रमोशन... कौन हैं मद्रास हाई कोर्ट के नए चीफ जस्टिस?