बहन के साथ भाजपा में शामिल हुईं ओलिंपिक विजेता साइना नेहवाल; कहा, मैं पीएम मोदी से प्रेरित हूं

Published : Jan 29, 2020, 12:26 PM ISTUpdated : Jan 29, 2020, 01:56 PM IST
बहन के साथ भाजपा में शामिल हुईं ओलिंपिक विजेता साइना नेहवाल; कहा, मैं पीएम मोदी से प्रेरित हूं

सार

 दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए 8 फरवरी को मतदान होना है। इससे पहले भारत की स्टार शटलर साइना नेहवाल भाजपा में शामिल हो गईं। 

नई दिल्ली. दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए 8 फरवरी को मतदान होना है। इससे पहले बुधवार को भारत की स्टार शटलर साइना नेहवाल ने भाजपा की सदस्यता ली। उनके साथ उनकी बहन चंद्रांशू भी भाजपा में शामिल हुईं। भाजपा में शामिल होने के बाद उन्होंने अध्यक्ष जेपी नड्डा से भी मुलाकात की। बताया जा रहा है कि साइना नेहवाल दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा के लिए प्रचार करेंगी। साइना ने 2012 ओलिंपिक में कांस्य पदक जीता था।

इस मौके पर साइना ने कहा, वे मेहनत में विश्वास रखती हैं। जो लोग मेहनत करते हैं उनसे वे प्रेरित होती हैं। उन्होंने कहा, पीएम मोदी ने देश में खेल के लिए बहुत कुछ किया, मैं उनसे प्रेरित हूं, इसलिए मैंने भाजपा जॉइन की। साइना नेहवाल युवा चेहरा हैं। वे युवाओं के लिए रोल मॉडल हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि भाजपा उनके जरिए युवा वोट को अपने पक्ष में करना चाहती है। 

हाल ही में कई खिलाड़ी हुए भाजपा में शामिल
लोकसभा चुनाव और उसके बाद एक एक कर कई बड़े खिलाड़ी और हस्तियां भाजपा में शामिल हुई हैं। लोकसभा चुनाव से पहले गौतम गंभीर भाजपा में शामिल हुए थे। इसके बाद हरियाणा विधानसभा चुनाव में भी बबीता फोगाट, योगेश्वर दत्त और हॉकी कप्तान संदीप सिंह भाजपा में शामिल हुए थे। 

भारत की स्टार शटलर हैं साइना 
साइना नेहवाल मूल रूप से हरियाणा से हैं। वे दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी भी रह चुकी हैं। साइना ने 24 अंतरराष्ट्रीय खिताब जीते हैं। साइना ने 2012 ओलिंपिक में कांस्य पदक जीता था। साइना को पद्म श्री और सर्वोच्च खेल पुरस्कार राजीव गांधी पुरस्कार भी मिल चुका है।

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Agniveer Recruitment 2026: वैकेंसी 25,000+, सैलरी Rs.30,000-जानिए पूरा अप्लाई प्रॉसेस
South Block को अलविदा, अब ‘सेवा तीर्थ’ से चलेगी सरकार! जानिए वो 7 खासियतें जो इसे बनाती हैं खास