केजरीवाल सरकार पर भड़की कांग्रेस, कहा, प्रदूषण संबंधी बीमारियों से 60 हजार से ज्यादा मौतें

Published : Jan 05, 2020, 01:00 PM IST
केजरीवाल सरकार पर भड़की कांग्रेस, कहा, प्रदूषण संबंधी बीमारियों से 60 हजार से ज्यादा मौतें

सार

दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा ने शनिवार को दावा किया कि राष्ट्रीय राजधानी में पिछले पांच वर्षों में प्रदूषण संबंधी बीमारियों से 60 हजार से अधिक लोगों की मृत्यु हुई है  

नई दिल्ली: दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा ने शनिवार को दावा किया कि राष्ट्रीय राजधानी में पिछले पांच वर्षों में प्रदूषण संबंधी बीमारियों से 60 हजार से अधिक लोगों की मृत्यु हुई है। उन्होंने पूर्वांचलियों की एक मंडली को संबोधित करते हुए कहा, "शायद आपको पता ना हो हो लेकिन पिछले पांच वर्षों में लगभग 61,500 लोगों की सांस लेने में आ रही समस्याओं के कारण मृत्यु हो गई। दिल्ली में प्रदूषण ने हर सीमा पार कर ली है।"

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पूर्वांचलियों को यह कहकर अपमानित किया कि वे 500 रुपये का टिकट लेकर दिल्ली में पांच लाख की मुफ्त चिकित्सा सुविधा प्राप्त करने के लिए आते हैं।

(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)

(फाइल फोटो)
 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

'पेपर चुराने वाले बचते रहे'... Anti Paper Leak Bill 2026 पर ये क्या बोल गए खड़गे!
जयराम रमेश का सरकार पर हमला, कहा- शिक्षा व्यवस्था में अंदर तक है सड़न