दिल्ली कांग्रेस ने 54 नाम तय किए, अलका लांबा को चांदनी चौक तो आदर्श शास्त्री को द्वारका से टिकट

Published : Jan 18, 2020, 09:19 PM ISTUpdated : Feb 02, 2022, 10:21 AM IST
दिल्ली कांग्रेस ने 54 नाम तय किए, अलका लांबा को चांदनी चौक तो आदर्श शास्त्री को द्वारका से टिकट

सार

 दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने उम्मीदवारों की अपनी पहली लिस्ट जारी कर दी। इसमें 54 नाम तय किए गए हैं। कांग्रेस ने दलबदलुओं पर भरोसा दिखाया है। कुछ दिन पहले आप से कांग्रेस में आईं अलका लांबा को चांदनी चौक से टिकट दिया गया है।

नई दिल्ली. दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने उम्मीदवारों की अपनी पहली लिस्ट जारी कर दी। इसमें 54 नाम तय किए गए हैं। कांग्रेस ने दलबदलुओं पर भरोसा दिखाया है। कुछ दिन पहले आप से कांग्रेस में आईं अलका लांबा को चांदनी चौक से टिकट दिया गया है। वहीं, आज ही पार्टी में शामिल हुए पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के पोते आदर्श शास्त्री को द्वारका से टिकट दिया गया है। 

 

भाजपा ने 57 उम्मीदवार घोषित किए
इससे पहले शुक्रवार को भाजपा ने 57 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की थी। इसमें पार्टी ने तीनों मौजूदा विधायकों को टिकट दिया है। भाजपा की लिस्ट में चार महिलाओं के भी नाम हैं। आप से भाजपा में आए कपिल मिश्रा को मॉडल टाउन से उम्मीदवार बनाया गया है।

आप ने सभी 70 सीटों पर नामों का ऐलान किया
आम आदमी पार्टी ने सबसे पहले सभी 70 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया। आप ने 46 मौजूदा विधायकों को टिकट दिया है। वहीं, नई दिल्ली से अरविंद केजरीवाल चुनाव लड़ रहे हैं। पटपड़गंज से डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया मैदान में हैं।

दिल्ली में 8 फरवरी को मतदान
दिल्ली में एक चरण में चुनाव होगा। 8 फरवरी को मतदान होगा। 11 फरवरी को नतीजे आएंगे। दिल्ली में 70 सीटों में से 58 सामान्य के लिए हैं, जबकि 12 एससी हैं। यहां एसटी के लिए कोई सीट आरक्षित नहीं है। अभी दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार है।

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

मकर संक्रांति: कहीं गर्दन की हड्डी रेती तो कहीं काटी नस, चाइनीज मांझे की बेरहमी से कांप उठेगा कलेजा
Ariha Shah Case: साढ़े 4 साल से Germany में फंसी मासूम, मौसी ने बताया क्या है पूरा मामला