5 बजे किया TV डिबेट, 2 घंटे बाद ही आई खबर, हार्ट अटैक से कांग्रेस प्रवक्ता राजीव त्यागी का निधन

Published : Aug 12, 2020, 08:06 PM ISTUpdated : Aug 12, 2020, 08:26 PM IST
5 बजे किया TV डिबेट, 2 घंटे बाद ही आई खबर, हार्ट अटैक से कांग्रेस प्रवक्ता राजीव त्यागी का निधन

सार

कांग्रेस प्रवक्ता राजीव त्यागी का आज निधन हो गया है। उन्होंने आज शाम 5 बजे एक TV डिबेट किया। कुछ देर बाद उनके निधन की खबर आई। राजीव त्यागी की तबीयत खराब होने पर गाजियाबाद के यशोदा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।   

नई दिल्ली. कांग्रेस प्रवक्ता राजीव त्यागी का आज निधन हो गया है। उन्होंने आज शाम 5 बजे एक TV डिबेट किया। कुछ देर बाद उनके निधन की खबर आई। राजीव त्यागी की तबीयत खराब होने पर गाजियाबाद के यशोदा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। कांग्रेस के सचिव (संचार) डॉ विनीत पूनिया ने उनके निधन की जानकारी दी। सूचना पाकर बीजेपी के प्रवक्‍ता संबित पात्रा ने भी शोक प्रकट किया है।

शाम तक ठीक थे राजीव त्यागी
राजीव त्यागी के ट्विटर हैंडल पर नजर डालें तो वह आज शाम तक बिल्कुल ठीक थे। उन्होंने शाम के 3 बजकर 41 मिनट पर ट्वीट कर कहा था कि आज शाम 5 बजे एक चैनल के डिबेट में शामिल रहूंगा।

बीजेपी प्रवक्ता के साथ डिबेट में थे शामिल
बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि विश्वास नहीं हो रहा है कंग्रेस के प्रवक्ता मेरे मित्र राजीव त्यागी हमारे साथ नहीं रहे। आज 5 बजे हम दोनों ने साथ में डिबेट भी किया। जीवन बहुत ही अनिश्चित है।...अभी भी शब्द नहीं मिल रहें। हे गोविंद राजीव जी को अपने श्री चरणों में स्थान देना।

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

ड्रोन+उग्रवाद=नया खतरा? पूर्वोत्तर भारत की अहम संपत्तियों पर मंडराता “लो-कॉस्ट हाई-इम्पैक्ट” हमले का साया!
Navratri Special: ट्रेन में व्रतधारियों को मिलेगा बिना प्याज-लहसुन का भोजन, जानें 4 तरह की थाली में क्या होगा खास