दिल्ली में विधानसभा की 70 सीटें, BJP ने 1400 से ज्यादा संभावित नाम चुने; किसे मिलेगा टिकट?

Published : Jan 12, 2020, 11:04 AM ISTUpdated : Jan 12, 2020, 11:05 AM IST
दिल्ली में विधानसभा की 70 सीटें, BJP ने 1400 से ज्यादा संभावित नाम चुने; किसे मिलेगा टिकट?

सार

दिल्ली भाजपा की चुनाव समिति ने शनिवार को हुई बैठक में विधानसभा चुनाव के लिये 1400 से अधिक संभावित उम्मीदवारों का चयन किया। दिल्ली की 70 सीटों के लिये आठ फरवरी को चुनाव होना है।

नई दिल्ली। दिल्ली भाजपा की चुनाव समिति ने शनिवार को हुई बैठक में विधानसभा चुनाव के लिये 1400 से अधिक संभावित उम्मीदवारों का चयन किया। दिल्ली की 70 सीटों के लिये आठ फरवरी को चुनाव होना है।

चुनाव समिति के एक सदस्य ने कहा कि शाम को शुरू हुई बैठक कई घंटे चली, जिसमें टिकट के इच्छुक लोगों के नामों पर चर्चा की गई।

उन्होंने कहा, 'प्रत्येक निर्वाचन क्षेत्र से औसतन 15-20 नाम सामने आए...1400 से अधिक नामों का चयन किया गया है।'

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिये नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया 14 जनवरी से शुरू होगी। आठ फरवरी को मतदान होगा जबकि 11 फरवरी को नतीजे घोषित किये जाएंगे।

( ये खबर पीटीआई/भाषा की है। एशियानेट हिन्दी न्यूज ने सिर्फ हेडिंग में बदलाव किया है।) 
 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

जैसलमेर के आसमान में ‘प्रचंड’ हेलीकॉप्टर की उड़ान: प्रेसिडेंट मुर्मू का रोमांचक अनुभव और 5 हाइलाइट्स
INS Anjadip Commissioned: इंडियन नेवी का ‘डॉल्फिन हंटर’ जो दुश्मन सबमरीन का खत्म करेगा खेल?