मनोज तिवारी का वीडियो इस्तेमाल कर आप ने उड़ाया था मजाक, अब बीजेपी ने मांगा हर्जाना

दरअसल, आप ने एक वीडियो ट्वीट किया, जिसमें दिल्ली भाजपा प्रमुख मनोज तिवारी आगामी विधानसभा चुनावों के लिए आम आदमी पार्टी के प्रचार गीत की धुन पर डांस करते दिखाए गए।

Asianet News Hindi | Published : Jan 13, 2020 5:56 AM IST / Updated: Jan 13 2020, 11:28 AM IST

नई दिल्ली. आप के एक वीडियो ट्वीट के बाद दिल्ली भाजपा ने रविवार को चुनाव आयोग से शिकायत की और आम आदमी पार्टी को एक मानहानि नोटिस भेजकर 500 करोड़ रुपये का हर्जाना मांगा है।

दरअसल, आप ने एक वीडियो ट्वीट किया, जिसमें दिल्ली भाजपा प्रमुख मनोज तिवारी आगामी विधानसभा चुनावों के लिए आम आदमी पार्टी के प्रचार गीत की धुन पर डांस करते दिखाए गए। यह वीडियो तिवारी के भोजपुरी एलबम का संपादित संस्करण प्रतीत होता है जिसमें ‘‘लगे रहो केजरीवाल’’ गाना बज रहा है।

Latest Videos

ट्रेनिंग में मुलाकत, प्यार फिर शादी; सुनीता के बिना अरविंद केजरीवाल कभी नहीं बन पाते दिल्ली CM

तिवारी ने कहा, ‘‘आम आदमी पार्टी को चुनावों के लिए अपने थीम सांग के वास्ते मेरे वीडियो का इस्तेमाल का अधिकार किसने दिया।’’ तिवारी ने कहा कि वीडियो के बारे में चुनाव आयोग को शिकायत की गयी है और मानहानि और बौद्धिक संपदा अधिकार के उल्लंघन के लिए हर्जाने के तौर पर 500 करोड़ रुपये की मांग की गयी है।

भाजपा नेता नीलकांत बक्शी ने कहा कि आप के प्रचार अभियान में तिवारी के चेहरे का इस्तेमाल दिखाता है कि वह केजरीवाल से ज्यादा लोकप्रिय हैं। आम आदमी पार्टी से फिलहाल कोई प्रतिक्रिया नहीं मिल पायी है।

Share this article
click me!

Latest Videos

Supreme Court On Bulldozer Action: SC ने सरकारों को अब ढंग से समझा दिया
Rahul Gandhi LIVE: राहुल गांधी ने सोनीपत में जनता को संबोधित किया | हरियाणा विजय संकल्प यात्रा |
Congress LIVE: अभिषेक सिंघवी और श्री जयराम रमेश द्वारा कांग्रेस पार्टी की ब्रीफिंग।
Kolkata RG Kar Medical Collage Case LIVE: कोलकाता आरजी कर मेडिकल कॉलेज मामले की सुनवाई
Rahul Gandhi LIVE: राहुल गांधी ने सोनीपत में जनता को संबोधित किया | हरियाणा विजय संकल्प यात्रा |