BJP को बड़ा झटका, EC ने अनुराग ठाकुर, प्रवेश वर्मा के नाम स्टार प्रचारकों की लिस्ट से हटाने को कहा

Published : Jan 29, 2020, 01:22 PM IST
BJP को बड़ा झटका, EC ने अनुराग ठाकुर, प्रवेश वर्मा के नाम स्टार प्रचारकों की लिस्ट से हटाने को कहा

सार

दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा को बड़ा झटका लगा है। चुनाव आयोग ने कार्रवाई करते हुए भाजपा से केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और सांसद प्रवेश वर्मा का नाम स्टार प्रचारकों की लिस्ट से हटाने को कहा है। यह तत्काल प्रभाव से लागू होगा और अगले आदेश तक जारी रहेगा। 

नई दिल्ली. दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा को बड़ा झटका लगा है। चुनाव आयोग ने कार्रवाई करते हुए भाजपा से केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और सांसद प्रवेश वर्मा का नाम स्टार प्रचारकों की लिस्ट से हटाने को कहा है। यह तत्काल प्रभाव से लागू होगा और अगले आदेश तक जारी रहेगा। 

क्या कहा था अनुराग ठाकुर? 
अनुराग ठाकुर ने सोमवार को दिल्ली में एक चुनावी रैली के दौरान मंच से देश के गद्दारों को गोली मारने के नारे लगावाए थे। अनुराग ठाकुर रैली को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने नारे लगावते हुए कहा, "देश के गद्दारों को, गोली मारो..." अनुराग ठाकुर ने कहा कि गद्दारों को भगाने के लिए नारे भी चाहिए। 

इस मामले में  चुनाव आयोग ने मंगलवार देर शाम अनुराग ठाकुर को नोटिस जारी किया था। चुनाव आयोग ने भाजपा सांसद को कारण बताओ नोटिस जारी किया था। जवाब देने के लिए 30 जनवरी, दोपहर तक का समय दिया गया था। 

प्रवेश वर्मा ने केजरीवाल को बताया था आतंकी
प्रवेश वर्मा चुनाव में लगातार विवादित बयानबाजी कर रहे हैं। बुधवार को भी उनका एक बयान सामने आया था, इसमें उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल की तुलना आतंकवादी से कर दी थी। वे मादीपुर में एक रैली को संबोधित करने पहुंचे थे। यहां उन्होंने कहा था कि देश में अरविंद केजरीवाल जैसे नटवरवाल और आतंकवादी हैं। इससे पहले उन्होंने शाहीन बाग को लेकर भी विवादित बयान दिया था। 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

महिला आरक्षण बिल 28 वोट से गिरा, 11 साल में पहली बार मोदी सरकार सदन में फेल
2029 चुनाव पर अमित शाह का बड़ा ऐलान! महिला आरक्षण और परिसीमन पर गरमाई लोकसभा