चुनाव आयोग ने ईस्ट दिल्ली के DCP को हटाया, शाहीनबाग में गोली चलने के बाद आया आदेश

चुनाव आयोग ने पुलिस उपायुक्त चिन्मय बिस्वाल को क्षेत्र की ‘वर्तमान स्थिति’ का हवाला देते हुए पद से हटा दिया है। उनकी जगह सीनियर एडिशनल DGP साउथ ईस्ट 'कुमार ज्ञानेश' को तुरत जिम्मेदारी संभालने को कहा गया है। 

Asianet News Hindi | Published : Feb 2, 2020 5:21 PM IST

दिल्ली. चुनाव आयोग ने पुलिस उपायुक्त चिन्मय बिस्वाल को क्षेत्र की ‘वर्तमान स्थिति’ का हवाला देते हुए पद से हटा दिया है। उनकी जगह सीनियर एडिशनल DGP साउथ ईस्ट 'कुमार ज्ञानेश' को तुरत जिम्मेदारी संभालने को कहा गया है। इस क्षेत्र में जामिया विश्वविद्यालय के बाहर एवं शाहीन बाग में गोलीबारी की घटना हो चुकी है। सूत्रों के अनुसार सुरक्षा के इंतजाम, फायरिंग की घटनाओं और सड़क बंद को लेकर आयोग ने नाराजगी जाहिर की थी। इसके बाद उनके ऊपर कार्यवाई की गई है। चिन्मय बिस्वाल के गृह मंत्रालय को रिपोर्ट करने के आदेश दिए गए हैं। 

शाहीनबाग में नागिरकता कानून के विरोध में पिछले 50 दिनों से प्रदर्शन जारी हैं, जिसमें एक युवक ने शनिवार को गेलीबारी कर दी थी। इस घटना में किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ था। इससे पहले जामिया में प्रदर्शन के दौरान एक यूवक ने सरेआम प्रदर्शनकारियों पर फायर कर दिया था। इस घटना में एक युवक के हाथ में गोली लगी थी। 

Latest Videos

चिन्मय बिस्वाल को उनके पद से हटाने के बाद चुनाव आयोग ने गृह मंत्रालय और दिल्ली पुलिश कमिश्नर से 3 नाम मांगे हैं, जिनमें से किसी एक अफरस के जरिए इस खाली जगह को भरा जाएगा। 
 

Share this article
click me!

Latest Videos

तीसरा महापावर बना भारत, चौड़ा हो गया 140 करोड़ भारतीयों का सीना!
हॉस्टल में बलिः स्कूल को चमकाने के लिए 3 टीचरों ने छीना एक मां का लाल
जन्म-जयंती पर शत-शत नमनः भगत सिंह को लेकर PM मोदी ने क्या कुछ कहा...
'जीजा ये पकड़ 60 हजार... नहीं बचना चाहिए मेरा पति' पत्नी ने क्यों दी पति की सुपारी, खौफनाक है सच
एक थी महालक्ष्मी! फ्रिज से शुरू हुई कहानी पेड़ पर जाकर हुई खत्म, कागज के पर्चे में मिला 'कबूलनामा'