चुनाव में रुकी नहीं थी अनधिकृत कॉलोनियों के निवासियों को मालिकाना हक देने की प्रक्रिया: हरदीप पुरी

Published : Feb 14, 2020, 05:21 PM ISTUpdated : Feb 14, 2020, 05:38 PM IST
चुनाव में रुकी नहीं थी अनधिकृत कॉलोनियों के निवासियों को मालिकाना हक देने की प्रक्रिया: हरदीप पुरी

सार

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने शुक्रवार को बताया कि अभी तक दिल्ली की अनधिकृत कॉलोनियों में रहने वाले करीब 150 लोगों को संपत्तियों पर मालिकाना हक मिल गया है और चुनाव के दौरान भी स्वामित्व देने की प्रक्रिया रुकी नहीं थी

नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने शुक्रवार को बताया कि अभी तक दिल्ली की अनधिकृत कॉलोनियों में रहने वाले करीब 150 लोगों को संपत्तियों पर मालिकाना हक मिल गया है और चुनाव के दौरान भी स्वामित्व देने की प्रक्रिया रुकी नहीं थी।

केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्री ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन से पहले विभिन्न कॉलोनियों में रहने वाले 34 लोगों को संपत्ति हस्तांतरण के बैनामे बांटे। पुरी ने कहा, ‘‘20 लोगों को तीन जनवरी को बैनामे दिये गये और आज 34 अन्य लोगों को यह मिले। चुनाव के दौरान डीडीए के अधिकारियों ने करीब 100 लोगों को दस्तावेज सौंपे थे।’’

चुनाव के बाद संहिता समाप्त हो गयी

उन्होंने कहा कि पहले इस तरह की धारणा बनाई जा रही थी कि मालिकाना हक देने की प्रक्रिया रुक गयी है जबकि ऐसा नहीं था। दिल्ली में छह जनवरी को चुनाव की घोषणा होने के बाद से आदर्श आचार संहिता लागू हो गयी थी। चुनाव के बाद संहिता समाप्त हो गयी।

उन्होंने कहा, ‘‘चुनाव की अवधि के दौरान संपत्ति के अधिकार के दस्तावेज सौंपने के लिए निर्वाचन अधिकारियों से जरूरी अनुमति ले ली गयी थी क्योंकि इस योजना की घोषणा आदर्श आचार संहिता लागू होने से पहले की गयी थी।’’

(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)

(फाइल फोटो)

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Tiger Shroff Firing Case: Signal-Zangi ऐप पर रची गई साजिश? चैट में क्या-क्या मिला, हैंडलर्स की तलाश!
Chhatrapati Sambhajinagar Murder: पहले कार से कुचला, फिर रॉड से हमला, खौफनाक VIDEO