
नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा की किराड़ी सीट (Kirari assembly constituency) सामान्य सीट है। इसे 2008 में बनाया गया था। यह नार्थ वेस्ट दिल्ली लोकसभा क्षेत्र का हिस्सा है। बीजेपी के कैंडिडेट 2 बार इस सीट से प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। इस बार आप के ऋतुराज झा ने जीत दर्ज की। जबकि बीजेपी के अनिल झा दूसरे नंबर पर रहे।
पहली बार बीजेपी ने इस सीट पर दर्ज की थी जीत
साल 2008 में बनी इस सीट पर मुख्य मुकाबला बीजेपी और कांग्रेस के बीच था। जिसपर बीजेपी के अनिल झा ने कुल 30,005 वोट से जीत दर्ज की थी। जबकि कांग्रेस की शबनम 15,472 वोट के साथ तीसरे नंबर पर रही थीं। दूसरे नंबर पर एनसीपी के पुष्पराज ने 20,481 वोट के साथ अपनी जगह बनाई थी।
आप ने बीजेपी से छीनी थी ये सीट
2008 की तरह 2013 के विधानसभा चुनाव में भी इस सीट पर बीजेपी के अनिल झा ने कुल 72,283 वोट के साथ जीत दर्ज की थी। जबकि आप के राजन 23,757 वोटों के साथ दूसरे नंबर और कांग्रेस के अमित मलिक 18,515 वोटों के साथ तीसरे नंबर पर रहे थे। लेकिन 2015 में बड़ा उल्टफेर हुआ और आप के ऋतुराज झा ने 97,727 वोट के साथ इस सीट पर बाजी मारी। जबकि बीजेपी के अनिल झा को 52,555 और कांग्रेस के प्रत्युष को 2,086 वोट से संतोष करना पड़ा।
किराड़ी का पूरा नाम किराड़ी सुलेमान नगर है। यह दिल्ली के उत्तरी-पश्चिमी जिले में आता है। यह जाट बहुल क्षेत्र है। यहां कपड़े का कारोबार होता है और कपड़े के कई गोदाम भी हैं। यहां फर्नीचर का भी बड़ा मार्केट है। किराड़ी का शिव मंदिर बहुत ही प्रसिद्ध है, जहां श्रद्धालुओं की हमेशा भीड़ लगती है।
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.