
नई दिल्ली. नरेला विधानसभा सीट पर सातवीं बार हुए चुनाव में दूसरी बार आप ने अपना कब्जा जमा लिया है। जिसमें आप के उम्मीदवार शरद चौहान ने बीजेपी के नीलदमन खत्री को 17 हजार से अधिक वोटों से हराया है। वहीं, कांग्रेस के सिद्धार्थ कुंडु तीसरे नंबर पर रहें। नरेला सीट ईस्ट दिल्ली लोकसभा क्षेत्र में शामिल है। 1993 से 2015 तक दिल्ली की इस विधानसभा सीट पर छह बार चुनाव हुए हैं। जिसमें तीनों बड़ी पार्टियां यानी आप, कांग्रेस और भाजपा ने यहां क्रमशः एक-तीन और दो बार जीत हासिल की है। सातवीं बार दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 के लिए एक बार फिर आप, बीजेपी और कांग्रेस के बीच त्रिकोणीय मुक़ाबला है। दिल्ली की सामान्य सीट नरेला से आप ने शरद चौहान, बीजेपी ने नीलदमन खत्री और कांग्रेस ने सिद्धार्थ कुंडु को अपना उम्मीदवार बनाया है। 2015 में आम आदमी पार्टी को के मौजूदा उम्मीदवार शरद चौहान को जीत मिली थी।
बूरी तरह से हारी कांग्रेस
2013 के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार नील दमन खत्री को जीत मिली थी। जबकि1998 से लेकर 2008 तक कांग्रेस पार्टी का इस सीट पर दबदबा देखने को मिला है। वहीं, विधानसभा के गठन के बाद इस सीट पर भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार इंद्रराज सिंह को जीत हासिल हुई थी। बताते चलें कि पिछले दो चुनाव से कांग्रेस यहां तीसरे नंबर पर चली गई है।
नरेला दिल्ली के उत्तर-पश्चिमी जिले का एक मंडल है। यह एक पुरानी बस्ती है, जिसका विकास अब एक बड़े औद्योगिक क्षेत्र के रूप में हो गया है। 19वीं सदी के दौरान ही यह आसपास के क्षेत्रों के लिए एर प्रमुख बाजार के रूप में उभर गया था। 1980 के दशक में यहां नरेला इंडस्ट्रियल एरिया का विकास हुआ। यह 9866 हेक्टयर क्षेत्र में फैला है। यहां जूतों की कई फैक्टरियां हैं। फैक्टरियों के कारण बड़ी संख्या में प्रवासी मजदूर यहां रहते हैं।
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.