दिल्ली विधानसभा चुनाव पर बोलीं प्रियंका गांधी- यह हमारे लिए संघर्ष का वक्त, हम संघर्ष करेंगे

Published : Feb 12, 2020, 06:11 PM ISTUpdated : Feb 12, 2020, 06:30 PM IST
दिल्ली विधानसभा चुनाव पर बोलीं प्रियंका गांधी- यह हमारे लिए संघर्ष का वक्त, हम संघर्ष करेंगे

सार

 दिल्ली विधानसभा चुनाव में मिली हार पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने पहली बार प्रतिक्रिया दी है। प्रियंका ने कहा, जनता जो करती है, सही करती है। यह हमारे लिए संघर्ष का वक्त है। हमें बहुत संघर्ष करना है। हम संघर्ष करेंगे। 

नई दिल्ली. दिल्ली विधानसभा चुनाव में मिली हार पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने पहली बार प्रतिक्रिया दी है। प्रियंका ने कहा, जनता जो करती है, सही करती है। यह हमारे लिए संघर्ष का वक्त है। हमें बहुत संघर्ष करना है। हम संघर्ष करेंगे। 

प्रियंका गांधी बुधवार को आजमगढ़ पहुंची थीं। यहां उन्होंने नागरिकता कानून के विरोध में हुई हिंसा के दौरान पुलिस की कार्रवाई में घायल हुईं महिलाओं से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने कहा, आप लोगों के साथ गलत हुआ है। योगी सरकार गरीबों के खिलाफ है। हमें अन्याय के खिलाफ खड़ा होना होगा।


दिल्ली में कांग्रेस को मिली बुरी हार
दिल्ली विधानसभा चुनाव के मंगलवार को नतीजे थे। आम आदमी पार्टी को बड़ी जीत मिली है। पार्टी को 62 सीटों पर जीत मिली। वहीं, भाजपा को 8 सीटों पर जीत हासिल हुई। जबकि कांग्रेस अपना खाता भी नहीं खोल पाई। यहां तक की कांग्रेस गठबंधन में लड़ने वाले 67 उम्मीदवारों की जमानत तक जब्त हो गई। 2015 विधानसभा चुनाव में भी कांग्रेस को एक भी सीट नहीं मिली थी।

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Top 10 Morning News: चाबहार संकट से लेकर VVPAT फैसले तक, देश-दुनिया की 10 बड़ी खबरें
Raghav Chadha: BJP में जाना पड़ा भारी? 24 घंटे में ही 10 लाख फैंस ने तोड़ा नाता, सामने आईं 3 बड़ी वजहें