कपिल मिश्रा के बयान पर बवाल, चुनाव आयोग ने BJP नेता से विवादित ट्वीट हटाने को कहा

Published : Jan 24, 2020, 03:08 PM ISTUpdated : Jan 24, 2020, 09:58 PM IST
कपिल मिश्रा के बयान पर बवाल, चुनाव आयोग ने BJP नेता से विवादित ट्वीट हटाने को कहा

सार

निर्वाचन आयोग ने ट्विटर को आगामी दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा उम्मीदवार कपिल मिश्रा के उस विवादित ट्वीट को हटाने का निर्देश दिया है जिसमें उन्होंने दिल्ली चुनाव की तुलना भारत बनाम पाकिस्तान मुकाबले से की थी  

नई दिल्ली: निर्वाचन आयोग ने ट्विटर को आगामी दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा उम्मीदवार कपिल मिश्रा के उस विवादित ट्वीट को हटाने का निर्देश दिया है जिसमें उन्होंने दिल्ली चुनाव की तुलना भारत बनाम पाकिस्तान मुकाबले से की थी।

निर्वाचन आयोग (ईसी) के अधिकारियों ने कहा कि मिश्रा के विवादित ट्वीट को हटाने के संबंध में दिल्ली मुख्य चुनाव अधिकारी (सीईओ) द्वारा चुनाव आयोग को पत्र लिखने के बाद आयोग की यह कार्रवाई सामने आई है। मिश्रा ने बृहस्पतिवार को यह विवादित ट्वीट किया था।

कारण बताओ नोटिस भी जारी किया

उन्होंने बताया कि दिल्ली सीईओ कार्यालय ने मिश्रा को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया है। भाजपा ने मिश्रा को मॉडल टाउन विधानसभा सीट से उतारा है।

ट्वीट में मिश्रा ने कहा था कि दिल्ली में आठ फरवरी का चुनाव भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबले की तरह होगा।

(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)

(फाइल फोटो)

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Hormuz Strait Supply Risk: तेल, गैस के बाद अब फसलों पर भी खतरा, भारत की कृषि और फूड सिक्योरिटी पर असर
LPG Crisis In Indian Railways: अब ट्रेनों में नहीं मिलेगा गरम खाना? IRCTC ने जारी किया इमरजेंसी प्लान