पार्षदों की बजाय बड़े नेताओं को टिकट देना चाहती हैं सोनिया, केजरीवाल को चुनौती दे सकता है यह नेता

Published : Jan 14, 2020, 12:57 PM IST
पार्षदों की बजाय बड़े नेताओं को टिकट देना चाहती हैं सोनिया, केजरीवाल को चुनौती दे सकता है यह नेता

सार

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने सोमवार को पार्टी की दिल्ली इकाई के कई वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक की और उनसे कहा कि इस विधानसभा चुनाव में सभी वरिष्ठ नेता चुनावी मैदान में उतरें।

नई दिल्ली. कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने सोमवार को पार्टी की दिल्ली इकाई के कई वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक की और उनसे कहा कि इस विधानसभा चुनाव में सभी वरिष्ठ नेता चुनावी मैदान में उतरें। सूत्रों के मुताबिक बैठक में सोनिया ने दिल्ली कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं से यह भी कहा कि वे अपने क्षेत्र में मेहनत करने के साथ ही कांग्रेस के दूसरे उम्मीदवारों के क्षेत्रों में भी पूरी ताकत लगाएं।

एक सूत्र ने बताया कि बैठक के दौरान दिल्ली कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष राजेश लिलोठिया ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ चुनाव लड़ने की पेशकश की।

सोनिया के साथ बैठक में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय माकन, जेपी अग्रवाल और अरविंदर सिंह लवली, दिल्ली कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष राजेश लिलोठिया और कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय सचिव नसीब सिंह मौजूद थे।

बैठक में शामिल एक नेता ने बताया, "सोनिया गांधी ने वरिष्ठ नेताओं को निर्देश दिया कि वो चुनाव लड़ें और पार्टी के दूसरे उम्मीदवारों की भी पूरी मदद करें।"

(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

BJP on Protest Funding: दिल्ली के प्रदर्शनों का खर्च कौन उठा रहा? स्टिंग के बाद राहुल गांधी पर BJP का हमला
Supreme Court On Delhi Protests:' सार्वजनिक स्थल पर अनिश्चितकाल तक कब्जा नहीं', SC ने जारी किया नोटिस!