शहीद की पत्नी से लेकर, बस कंडक्टर तक....केजरीवाल के शपथ ग्रहण में शामिल हो रहे ये 'सुपर 50' चेहरे

Published : Feb 16, 2020, 12:05 PM ISTUpdated : Feb 16, 2020, 01:05 PM IST
शहीद की पत्नी से लेकर, बस कंडक्टर तक....केजरीवाल के शपथ ग्रहण में शामिल हो रहे ये 'सुपर 50' चेहरे

सार

विधानसभा चुनाव 2020 में लगातार तीसरी बार सत्ता में वापसी करने वाले अरविंद केजरीवाल ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इस शपथ ग्रहण समारोह में केजरीवाल अपने 6 विधायकों के साथ दिल्ली की बागडोर संभाली। इस कार्यक्रम में केजरीवाल और आम आदमी पार्टी ने आम लोगों को न्यौता दिया था। जिसमें ये 50 चेहरे मुख्य रूप से शामिल हैं। 

नई दिल्ली. अरविंद केजरीवाल आज तीसरी बार दिल्ली के सीएम पद की शपथ ली। दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में 6 विधायक भी मंत्री पद की शपथ ली। केजरीवाल 3.0 का यह शपथ ग्रहण समारोह कई मायनों में खास रहा। इस मौके पर पूरी दिल्ली के लोगों को बुलाया गया था। शपथ समारोह के मंच पर दिल्ली को संवारने में योगदान देने वाले 50 विशेष अतिथि भी शामिल रहें। इनमें डॉक्टर, टीचर्स, बाइक ऐम्बुलेंस राइडर्स, सफाई कर्मचारी, कंस्ट्रक्शन वर्कर्स, बस मार्शल, ऑटो ड्राइवर आदि हैं। जानिए केजरीवाल के कार्यक्रम के ये सुपर 50 कौन कौन हैं...

मन्नी देवी- पति गुजारीलाल एक हादसे में शहीद हो गए। सरकार ने 1 करोड़ रुपये दिए, ताकि बेटे की देखभाल कर सकें।

शबीना नाज- 3 साल पहले शेल्टर होम के पास एक बच्चा मिला। मां-बाप नहीं मिले। अब वो खुद हर महीने उस बच्चे से मिलती हैं, जहां बच्चा रहता है।

लाजवंती- दिल्ली में 9 साल से सफाई कर्मचारी हैं। शहर को साफ रखने के काम को लाजवंती गॉड गिफ्ट मानती हैं।

गीता देवी- बस मार्शल बनकर लोगों को सुरक्षा दे रही हैं। 23 अक्टूबर 2019 में पॉकेटमार को मोबाइल चुराते देखा और बहादुरी दिखाते हुए पकड़ लिया।

सुंदरलाल- बस कंडक्टर हैं। इस बात के गवाह कि पिछले सालों में दिल्ली में कैसे ट्रांसपोर्ट में सुधार हुआ।

डॉ. बृजेश कुमार- श्री दादा देव मैत्री और शिशु चिकित्सालय में मेंडिकल सुप्रीटेंडेंट हैं। उन्हें कई अवॉर्ड मिल चुके हैं।

युधिष्ठिर राठी- बाइक ऐम्बुलेंस के जरिए फर्स्ट एड देते हैं। किसी की जान बचाना ही वो जिंदगी का अचीवमेंट मानते हैं।

मीनाक्षी-  ड्यूटी के दौरान पुलिस अफसर पति की पिछले साल मौत हो गई। बताती हैं कि शहीदों के लिए फंड बेहद सराहनीय है।

सुमन- 2017 में हुए सिलेंडर ब्लास्ट के दौरान फायर फाइटर हरिओम गहलोत ने 10 लोगों को बचाया, अपनी जिंदगी दांव पर लगा दी। शहीद की पत्नी सुमन को सरकार ने एक करोड़ रुपये दिए।

गजराज सिंह- 20 साल से बस कंडक्टर का काम कर रहे हैं। केजरीवाल सरकार ने शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए न्यौता भेजा है। 

निधि गुप्ता- मेट्रो पायलट हैं। सूझबूझ से सही समय पर ब्रेक लगाया और लड़की की जान बचाई। 

डॉ. सीएस वर्मा- हैपीनेस करिकुलम के कमिटी के कोर मेंबर में हैं। 2013 में उन्हें बेस्ट टीचर का अवॉर्ड भी मिला था।

शंकर सिंह- सॉफ्टवेयर इंजिनियर हैं। 2019 में वृक्षित फाउंडेशन की स्थापना की। लोगों को साफ-सफाई और पर्यावरण बचाने को लेकर जागरूक करते हैं।

राहुल वर्मा- कॉम्प्लिकेशंस के साथ बेटे का जन्म था। एक साल में 11 बार उसका ऑपरेशन करना पड़ा था। उदय फाउंडेशन की स्थापना की, जिससे हर तबके के लोगों को हेल्थ सुविधाएं मिल सकें।

रतन जमशेद बाटलीबोई- बांद्रा वर्ली सी लिंक प्रोजेक्टसे जुड़े रहे हैं। सिग्नेचर ब्रिज के निर्माण में अहम भूमिका रही है।

विजय सागर- 15 साल से कंस्ट्रक्शन वर्कर हैं। दिल्ली के इन्फ्रास्ट्रक्चर के विकास में योगदान दे रहे हैं।

इसके अलावा अन्य लोग भी हैं। जिन्हें केजरीवाल सरकार ने अपने शपथ ग्रहण समारोह में शामिल किया गया है। 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Viral Video: बाइक पर पत्नी ने 27 सेकेंड में पति को जड़े 14 थप्पड़, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा
Viral Road Rage Video: HR नंबर प्लेट Thar के कारनामें ने इंटरनेट पर मचाई खलबली,कार्रवाई कब?