देश के गद्दारों को, गोली मारो... बयान पर जारी है विवाद, अब युवा कांग्रेस ने दर्ज कराई कम्पलेन

Published : Jan 31, 2020, 12:22 PM ISTUpdated : Jan 31, 2020, 12:33 PM IST
देश के गद्दारों को, गोली मारो... बयान पर जारी है विवाद, अब युवा कांग्रेस ने दर्ज कराई कम्पलेन

सार

कांग्रेस की युवा इकाई के अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी ने केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के एक विवादित नारा लगाने को लेकर शुक्रवार को उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। 

नई दिल्ली। कांग्रेस की युवा इकाई के अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी ने केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के एक विवादित नारा लगाने को लेकर शुक्रवार को उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। भारतीय युवा कांग्रेस की ओर से जारी बयान के अनुसार श्रीनिवास ने 'भड़काऊ" बयान के लिए ठाकुर के खिलाफ संसद मार्ग थाने में शिकायत दर्ज कराई।

श्रीनिवास ने ठाकुर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की और आरोप लगाया कि ठाकुर के बयान का नतीजा है कि एक युवक ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया में प्रदर्शनकारियों पर गोलीबारी की।

चुनावी रैली में केंद्रीय मंत्री ने दिया था विवादित बयान 
दरअसल, भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने सोमवार को उस वक्त विवाद पैदा कर दिया था जब उन्होंने चुनावी रैली में आए लोगों को ‘‘गद्दारों को मारने वाला’’ भड़काऊ नारा लगाने के लिए उकसाया। उन्होंने दिल्ली के रिठाला में सीएए के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों पर निशाना साधा था।

इस रैली में वित्त राज्य मंत्री ठाकुर ने कहा था, ‘‘ देश के गद्दारों को’’, जिसके बाद भीड़ ने कहा था, ‘‘गोली मारो सा*** को।’’

(ये खबर पीटीआई/भाषा की है। एशियानेट हिन्दी न्यूज ने सिर्फ हेडिंग में बदलाव किया है।) 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

PM Modi on Israel Iran War : इजरायल ईरान युद्ध पर क्या है भारत का स्टैंड, आ गया मोदी का बयान!
लखनऊ से हैदराबाद..खामेनेई की हत्या से कैसे बिलख उठे शिया मुस्लिम, 10 PHOTO में देखें दर्द