गुजरात चुनाव: आम आदमी पार्टी ने जारी की कैंडिडेट्स की 5वीं लिस्ट, अब तक 53 उम्मीदवार घोषित

Published : Oct 16, 2022, 04:04 PM ISTUpdated : Oct 16, 2022, 04:19 PM IST
गुजरात चुनाव: आम आदमी पार्टी ने जारी की कैंडिडेट्स की 5वीं लिस्ट, अब तक 53 उम्मीदवार घोषित

सार

गुजरात विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान अभी तक नहीं हुआ है लेकिन राजनीतिक पार्टियों ने गुजरात में चुनावी बिगुल बजा दिया है। सत्तारूढ़ भाजपा के साथ ही आम आदमी पार्टी ने प्रचार अभियान शुरू कर दिया है।

गुजरात. गुजरात विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान अभी तक नहीं हुआ है लेकिन राजनीतिक पार्टियों ने गुजरात में चुनावी बिगुल बजा दिया है। सत्तारूढ़ भाजपा के साथ ही आम आदमी पार्टी ने प्रचार अभियान शुरू कर दिया है। आम आदमी पार्टी ने तो सूबे के कई विधानसभा सीटों पर उम्मीदवारों के नामों की घोषणा भी कर दी है। इसी कड़ी में आम आदमी पार्टी ने रविवार को उम्मीदवारों की पांचवीं सूची जारी की।  पांचवी सूची में 12 उम्मीदवारों के नाम है।

गुजरात आप के प्रदेश अध्यक्ष गोपाल इटालिया ने 12 उम्मीदवारों की पांचवीं सूची जारी करते हुए कहा कि पार्टी इसलिए जल्द से जल्द प्रत्याशियों की लिस्ट जारी कर रही है, ताकि उन्हें जनता के बीच जाने का पर्याप्त समय मिल सके। उन्होंने आगे कहा कि पार्टी का प्लान है कि चुनाव की तारीखों की घोषणा होने से पहले ही सभी उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी जाए। गोपाल इटालिया ने कहा कि मुख्यमंत्री के चेहरे का खुलासा बाद में किया जाएगा।

 

अब तक घोषित हो चुके 53 प्रत्याशी 
गुजरात विधानसभा चुनाव-2022 के लिए आम आदमी पार्टी ने अब तक 53 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर चुकी है। आम आदमी पार्टी इससे पहले गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की चौथी सूची में 12 नामों की घोषणा कर चुकी है।  इससे पहले पार्टी ने तीन सूचियों में कुल मिलाकर 41 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए थे। आम आदमी पार्टी के नेता लगातार गुजरात के दौरे पर जा रहे हैं। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के अलावा दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया भी गुजरात में रैली और बैठकें कर चुके हैं। 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Meta को सुप्रीम कोर्ट ने लगाई तगड़ी फटकार, कहा- नियम मानो वरना भारत छोड़ो
2 बच्चों संग रेलवे ट्रैक पर कटी महिला, सुसाइड नोट-पड़ोसियों के बयान सुन पुलिस के हाथ-पांव फूले