बनासाकंठा में कांग्रेस और निर्दलीय प्रत्याशियों ने दिखाया दम, देखें बीजेपी ने जीती कितनी सीटें

गुजरात विधानसभा चुनाव में बीजेपी 156 सीटों के साथ सरकार बनाने जा रही है। वहीं कांग्रेस का 17 सीटों के साथ अबतक का सबसे खराब प्रदर्शन रहा है। आम आदमी पार्टी ने 5 सीटों के साथ गुजरात में अपना खाता खोल लिया है।

Piyush Singh Rajput | Published : Dec 7, 2022 1:14 PM IST / Updated: Dec 08 2022, 10:24 PM IST

गुजरात विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने ऐतिहासिक प्रदर्शन किया है। कुल 33 जिलों की 182 सीटों के नतीजे सामने आ चुके हैं। इस आर्टिकल में जानें बनासकांठा (Banaskantha) जिले की सभी 9 विधानसभा सीटों पर किन प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की और पिछले चुनाव में किस पार्टी के उम्मीदवार यहां से जीते थे।

1-  Danta Gujarat Chunav Results 2022-  दंता विधानसभा सीट से कांग्रेस के कांतिभाई कालाभाई ने बीजेपी के लाटुभाई से लगभग 6327 वोटों से हरा दिया। पिछले चुनाव में भी कांग्रेस के कांतिभाई कालाभाई खराड़ी ने इस सीट से जीत दर्ज की थी। 

2-  Deesa Gujarat Chunav Results 2022 - दीसा विधानसभा से भाजपा के प्रवीण कुमार माली ने कांग्रेस के संजय कुमार रबारी को 42,647 वोटों से हराया। इस सीट से आम आदमी पार्टी के डॉ. रमेश भाई पटेल ने चुनाव लड़ा। 2017 में ये सीट बीजेपी के शशिकांत पंड्या ने जीती थी।

3- Deodar Gujarat Chunav Results 2022 - दियोदर से भाजपा के केशाजी शिवाजी चौहान ने कांग्रेस के शिवभाई भूरिया को 38,414 हजार वोटों से हराया। शिवाजी चौहान को 1 लाख 9 हजार 123 वोट मिले तो वहीं कांग्रेस के शिवभाई भूरिया को 70 हजार 709 वोट मिले। आम आदमी पार्टी से भेमाभाई चौधरी को 5065 वोट मिले।

4-Dhanera Gujarat Chunav Results 2022- धनेरा विधानसभा सीट पर निर्दलीय प्रत्याशी मावजी भाई देसााई ने बड़ा उलटफेर किया है। उन्होंने बीजेपी के भगवान भाई पटेल को 35,696 वोटों से हरा दिया है। पिछले चुनाव में महज 21 वोटों से हारने वाले बीजेपी के मावजी भाई देसाई इस बार बागी बनकर चुनाव लड़े थे। बीजेपी ने उनकी जगह भगवान भाई पटेल को चुनाव लड़ाया था। एक तरह से मावजी भाई ने बागी बनकर बीजेपी से बदला ले लिया है।

5- Kankrej Gujarat Chunav Results 2022- कांकरेज विधानसभा सीट से कांग्रेस के अमृतभाई ठाकोर ने बीजेपी के कीर्ति सिंह को 5295 वोटों से हरा दिया है। 2017 में यह सीट बीजेपी के पास थी, यहां हर पांच साल में पार्टी बदलने का चलन है। 

6- Palanpur Gujarat Chunav Results 2022- पालनपुर विधानसभा सीट से अनिकेत ठाकर ने कांग्रेस के महेश पटेल अमृतलाल को 26,980 वोटों से हराया है। 2017 में महेश पटेल अमृतलाल ने इस सीट को जीता था।

7- Tharad Gujarat Chunav Results 2022- इस विधानसभा सीट से बीजेपी के शंकरभाई चौधरनी ने कांग्रेस के गुलाब सिंह राजपूत को 26,506 वोटों से हराया है। आम आदमी पार्टी ने इस सीट से वीरचंद्रभाई चावड़ा को मैदान में उतारा था। 2017 में ये सीट बीजेपी ने जीती थी।

8- Vadgam Gujarat Chunav Results 2022- वडगांव सीट पर इस बार लोगों की खासी निगाहें रहीं। दरअसल, पिछले चुनाव में यहां से निर्दलीय उम्मीदवार जिग्नेश मेवानी ने जीत दर्ज की थी। जिग्नेश इस बार कांग्रेस में शामिल होकर चुनाव लड़े और उन्होंने भाजपा के मणिलाल वाघेला को 4928 वोटों से हरा दिया। मणिलाल वाघेला भी 2012 में इस सीट से जीते थे। ध्यान देने वाली बात ये है कि भाजपा के उम्मीदवार वाघेला जब चुनाव जीते थे, तब वे भी कांग्रेस में थे।

9- VaV Gujarat Chunav Results 2022- वाव विधानसभा सीट से कांग्रेस के गेनीबेन नागाजी ठाकोर ने बीजेपी के ठाकोर स्वरूपजी सरदारजी को 15,601 वोटों से हराया है। पिछले चुनाव में भी उन्हेंने इस सीट से जीत दर्ज की थी। उन्हें टक्कर देने के लिए आम आदमी पार्टी से भेमाजी भाई पटेल ने भी चुनाव लड़ा।

अन्य ट्रेंडिंग खबरों के लिए यहां क्लिक करें...

Share this article
click me!