गुजरात चुनाव 2022: इलेक्शन से पहले ही बीजेपी को बड़ा झटका, पार्टी के दिग्गज नेता ने दिया इस्तीफा

Published : Nov 05, 2022, 07:59 AM ISTUpdated : Nov 05, 2022, 10:38 AM IST
गुजरात चुनाव 2022: इलेक्शन से पहले ही बीजेपी को बड़ा झटका, पार्टी के दिग्गज नेता ने दिया इस्तीफा

सार

गुजरात भाजपा के बड़े नेता जय नारायण व्यास ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। जय नारायण व्यास प्रधानमंत्री नरेंद्रमोदी के गुजरात में सीएम रहने के दौरान कई विभागों में वर्षों तक मंत्री रह चुके हैं। 

अहमदाबाद(Gujrat). गुजरात में विधानसभा चुनाव की सरगर्मियां तेज हैं। सभी पार्टियां शह मात का जाल बिछाने में लगी हुई हैं। इसी बीच सूबे में बीजेपी को करारा झटका लगा है। सूबे के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री और दिग्गज नेता जय नारायण व्यास ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। वह किसके पाले में जाएंगे इसका अभी ऐलान उन्होंने नही किया है।

सूत्रों की मानें तो पूर्व मंत्री जय प्रकाश नारायण कांग्रेस या आम आदमी पार्टी का दामन थाम सकते हैं। क्योंकि उनकी दोनों से बीते दिनों में नजदीकी देखी गई है। बता दें कि इस बार आम आदमी पार्टी की गुजरात मे दमदार एंट्री से वहां का मुकाबला दिलचस्प हो गया है। यही वजह है कि अब गुजरात में त्रिकोणीय मुकाबला होने की उम्मीद जताई जा है।

काफी समय से मुख्य धारा से थे दूर

पूर्व स्वास्थ्य मंत्री जय नारायण व्यास 2007 से लेकर 2012 तक गुजरात सरकार में मंत्री थे।  और काफी समय से भाजपा ने उन्हें मुख्य धारा से किनारे कर रखा था। कुछ दिनों पहले वह राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मुलाकात कर चुके हैं। इतना ही नहीं, उनके आम आदमी पार्टी के कुछ नेताओं के संपर्क में भी होने की बात कही जा रही है। अब वह किसके पाले में जाएंगे अभी इस पर संशय बरकरार है।

समर्सेथकों से बात करने के बाद लूंगा किसी पार्टी में जाने का निर्णय- व्यास 
भाजपा से इस्तीफा देने के बाद व्यास ने अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि वे विधानसभा का आगामी चुनाव सिद्धपुर से ही लडेंगे। इस्तीफा देने के बाद पूछे गए एक सवाल के जवाब में उन्होंने स्पष्ट किया कि वे अपने समर्थकों के साथ बैठक आयोजित कर अगली रणनीति के बारे में विचार विमर्श करेंगे। उसी के बाद ही कांग्रेस या आम आदमी पार्टी में शामिल होने का निर्णय करेंगे। जिला भाजपा के क्रियाकलापों के बारे में व्यास ने पार्टी अध्यक्ष सी.आर.पाटिल से बातचीत की थी। उसके बाद कई सुधार भी हुए। हालांकि जयनारायण व्यास ने कहा कि वे बार-बार शिकायत नहीं कर सकते। साथ ही साथ उन्होंने कहा कि भाजपा के साथ काम करके मैं काफी कुछ सीखा हूं। मैं अपने समर्थकों संग बैठक करूंगा। 27 अक्टूबर को उन्होंने कांग्रेस के नेता और राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत के साथ मुलाकात की थी। उसके बाद राजनीतिक अटकलों का बाजार गर्म हो गया था। 

कांग्रेस ने भी घोषित की 43 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट

गुजरात चुनाव के लिए कांग्रेस ने शुक्रवार शाम को 43 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की। पार्टी की ओर से जारी उम्मीदवारों की सूची में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष अर्जुन मोढवाडिया को पोरबंदर से उम्मीदवार बनाया गया है। इसके आलावा अकोटा से ऋत्विक जोशी, रावपुरा से संजय पटेल और गांधीधाम से भरत वी. सोलंकी को टिकट दिया गया है।

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

उत्तर भारतीय दक्षिण में सिर्फ पानी पूरी बेचने आते हैं: तमिलनाडु के मंत्री का चौंकाने वाला बयान
राज्यसभा: 'खुलेआम बेचा जा रहा जहर', आप सांसद राघव चढ्ढा ने उठाया खतरनाक मुद्दा