
अहमदाबाद। Gujarat Assembly Election 2022: गुजरात विधानसभा चुनाव में जीत के लिए अरविंद केजरीवाल अपनी पूरी ताकत और पूरा दिमाग लगा रहे हैं। हालांकि, दूसरी पार्टियां चाहे वो कांग्रेस हो या फिर भाजपा, इसमें पीछे नहीं है, मगर आम आदमी पार्टी चाहती है कि दिल्ली और पंजाब क बाद यहां भी सरकार बनाकर खाता खोला जाए। वहीं, कांग्रेस राज्य की सत्ता में वापसी करने का ख्वास संजोए हुए है और भाजपा एक बार फिर रिपिट करने के मूड में है।
बहरहाल, आम आदमी पार्टी ने गुजरात विधानसभा चुनाव पर ज्यादा फोकस किया हुआ है। वह राज्य में बड़ा दांव खेलने के मूड में है। पार्टी चाहती है कि गुजरात में भी पंजाब की तरह स्थानीय उम्मीदवार मैदान में उतारे जाएं। साथ ही, मुख्यमंत्री किसे बनाया जाए, इसका फैसला भी आम जनता ही करे। पार्टी इसके लिए बड़े स्तर पर अभियान चला रही है।
90 से अधिक सीट जीतेगी आप, जनता चाहे तो 150 से अधिक भी पहुंचा दे
पंजाब में इस साल हुए विधानसभा चुनाव में पार्टी ने मुख्यमंत्री पद के लिए चेहरे का ऐलान कर दिया था। इसके लिए लोगों से सुझाव मांगे गए थे। पार्टी गुजरात में भी ऐसा ही कुछ करने के मूड में है। अरविंद केजरीवाल ने गुजरात के पंचमहल में जनसभा के दौरान दावा किया कि आम आदमी पार्टी को इस चुनाव में 90 से अधिक सीट मिलेंगी। केजरीवाल ने भाजपा पर भी निशाना साधा। उन्होंने जनता से कहा कि यह आप पर है कि इस बार हमारी पार्टी को डेढ़ सौ से अधिक के आंकड़े पर ले जाएं। हालांकि, अभी गुजरात विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान नहीं हुआ है, मगर माना जा रहा है कि यह अगले हफ्ते में हो सकता है। एक बार तारीखों का ऐलान हो गया तो राज्य में आचार संहिता लागू हो जाएगी। बहरहाल, आम आदमी पार्टी पिछले कुछ महीनों से राज्य में काफी सक्रिय है और जनसभाएं कर रही है।
इस राज्य में हर 5 साल में सरकार बदलने का ट्रेंड, क्या 'बागी' बनेंगे किंगमेकर?
भाजपा चाहेगी कुर्सी बची रहे.. जानिए कितनी, कब और कहां रैली के जरिए मोदी करेंगे जयराम ठाकुर की मदद
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.