भाजपा में शामिल होने के बाद भगवान बराड़ ने कहा था- मैं मूल रूप से कांग्रेसी नहीं.. परिवार BJP से जुड़ा है

Gujarat Assembly Election 2022: भाजपा में शामिल होने से पहले भगवान बराड़ ने सिर्फ कांग्रेस ही नहीं बल्कि, विधायक पद से भी इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने भाजपा में शामिल होने पर कहा कि वे मूल रूप से कांग्रेसी नहीं बल्कि, भाजपाई ही हैं और पूरा परिवार भाजपा से जुड़ा है। 

Asianet News Hindi | Published : Nov 10, 2022 12:48 PM IST

गांधीनगर। Gujarat Assembly Election 2022: गुजरात विधानसभा चुनाव में भाजपा ने कांग्रेस से पार्टी में शामिल हुए कई नेताओं को टिकट दिया है। इसमें गिर सोमनाथ जिले की तलाला विधानसभा सीट पर अहीर नेता भगवान बराड़ भी शामिल हैं। भगवान बराड़ हाल ही में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए हैं। वे तलाला विधानसभा सीट से कांग्रेस के टिकट पर पिछले विधानसभा चुनाव में विधायक चुने गए थे। भाजपा ने इस बार भी उन्हें तलाला सीट से ही टिकट दिया है। 

दरअसल, भाजपा ने गुरुवार को अपनी पहली सूची जारी कर दी। इसमें कुल 182 विधानसभा सीट में से 160 सीट के उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया गया है। भाजपा ने इस लिस्ट में पहले और दूसरे चरण में होने वाले उम्मीदवारों के नाम घोषित किए हैं। पहले चरण में 89 विधानसभा सीट पर 1 दिसंबर को वोटिंग होनी है, जबकि दूसरे चरण में 93 विधानसभा सीट पर 5 दिसंबर को वोटिंग होनी है। 

अभी 22 विधानसभा सीट पर टिकट जारी नहीं हुआ 
पार्टी ने जो पहली लिस्ट जारी की है, उसमें पहले चरण के लिए 84 उम्मीदवारों के नाम हैं, जबकि शेष 76 उम्मीदवारों के नाम दूसरे चरण के उम्मीदवारों के हैं। माना जा रहा है कि पार्टी जल्द ही अगली लिस्ट में पहले चरण के 5 और दूसरे चरण 17 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर सकती है। भारतीय जनता पार्टी ने अपनी पहली लिस्ट में 14 महिलाओं को टिकट दिया है। ज्यादातर सुरक्षित और आदिवासी सीट पर महिलाओं को टिकट दिया गया है। 

भाजपा में शामिल होने से पहले विधायक पद से इस्तीफा दे दिया था 
बराड़ ने भाजपा में शामिल होने से पहले विधायक पद से भी इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद गुजरात में प्रदेश भाजपा के अहमदाबाद में बनाए गए मीडिया सेंटर पर भाजपा में शामिल हुए। भगवान बराड़ के साथ-साथ उनके बड़े भाई जशु के बेटे शैलेष और हिरेन भी शामिल हुए। हालांकि, भाजपा भी बराड़ को पार्टी में पाकर खुश है। बराड़ गिर सोमनाथ जिले के कद्दावर अहीर नेता माने जाते हैं। बराड़ ने कहा कि कई बार विचार करने के बाद ही भाजपा से जुड़ा। मैं मूल रूप से कांग्रेसी नहीं हूं। मेरा परिवार भाजपा से जुड़ा हुआ है। 

पहले चरण के लिए 1 दिसंबर को वोटिंग 
बता दें कि इस बार गुजरात विधानसभा चुनाव में पहले चरण की वोटिंग प्रक्रिया के लिए गजट नोटिफिकेशन 5 नवंबर को और दूसरे चरण की वोटिंग प्रक्रिया के लिए 10 नवंबर को जारी होगा। स्क्रूटनी पहले चरण के लिए 15 नवंबर को होगी, जबकि दूसरे चरण के लिए 18 नवंबर की तारीख तय है। नाम वापसी की अंतिम तारीख पहले चरण के लिए 17 नवंबर और दूसरे चरण के लिए 21 नवंबर निर्धारित की गई है। पहले चरण के लिए नामांकन प्रक्रिया 14 नवंबर अंतिम तारीख होगी, जबकि दूसरे चरण के लिए नामाकंन प्रक्रिया की अंतिम तारीख 17 नवंबर होगी। राज्य में पहले चरण की वोटिंग 1 दिसंबर को होगी, जबकि दूसरे चरण की वोटिंग 5 दिसंबर (Gujrat Vidhansabha Chunav kitni tarikih ko hai) को होगी। वहीं, मतगणना दोनों चरणों की 8 दिसंबर को होगी और संभवत: उसी दिन देर रात तक अंतिम परिणाम जारी हो जाएंगे। 

 खबरें और भी हैं..

21 साल पहले गुजरात में जल संकट, नल नहीं दुखी आंखों से निकलता था पानी, शाह ने बताया मोदी ने कैसे किया कमाल

अजीब उलझन में ये 11 विधायक, खुद का टिकट भी कट सकता है.. बेटे-बेटी के लिए भी नहीं मांग पाएंगे

Share this article
click me!