भाजपा ने पहली सूची में कांग्रेस से आए नेताओं-विधायकों को दिया मौका, हार्दिक, राजेंद्र और भगवान के नाम भी शामिल

Published : Nov 10, 2022, 02:17 PM ISTUpdated : Nov 10, 2022, 03:13 PM IST
भाजपा ने पहली सूची में कांग्रेस से आए नेताओं-विधायकों को दिया मौका, हार्दिक, राजेंद्र और भगवान के नाम भी शामिल

सार

Gujarat Assembly Election 2022: भाजपा ने इस बार गुजरात विधानसभा चुनाव में पहली लिस्ट में उन बड़े नेताओं के नाम भी शामिल किए हैं, जो कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए हैं। इनमें हार्दिक पटेल और राजेंद्र सिंह राठवा का नाम भी शामिल है। 

गांधीनगर। Gujarat Assembly Election 2022: भाजपा ने इस बार गुजरात विधानसभा चुनाव में पहली लिस्ट में उन बड़े नेताओं के नाम भी शामिल किए हैं, जो कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए हैं। इनमें हार्दिक पटेल और राजेंद्र सिंह राठवा का नाम भी शामिल है।  गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने गुरुवार, 10 नवंबर को पहली सूची जारी कर दी है। इसमें कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए कई नेताओं के नाम हैं। हार्दिक पटेल, मोहन सिंह राठवा के बेटे राजेंद्र सिंह राठवा ओर विसावदर विधानसभा सीट से विधायक हर्षद रीबडिया को भी उम्मीदवार बनाया गया है। इसके अलावा, गिर सोमनाथ जिले की तलाला विधानसभा सीट से विधायक रहे भगवान बराड़ को भी पार्टी ने टिकट दिया है। 

बता दें कि भारतीय जनता पार्टी ने गुरुवार को कुल 182 विधानसभा सीट में से 160 सीट पर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है। पहली सूची में मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल का नाम भी शामिल है। पार्टी ने मौजूदा सीएम को घाटलोढिया से मैदान में उतारा है। वहीं, कांग्रेस ने पटेल से मुकाबले के लिए एमी याग्निक को टिकट दिया है। इसके अलावा भाजपा ने डॉक्टर दर्शिता शाह को राजकोट पश्चिम से टिकट दिया गया है। यह सीट पहले पूर्व सीएम विजय रुपाणी की थी। 

राजेंद्र को छोटा उदयपुर से और भगवान को तलाला से टिकट 
भाजपा ने मोरबी में मौजूदा विधायक बृजेश का टिकट काटकर इस बार पूर्व विधायक कांतिलाल अमृत्य को उम्मीदवार बनाया है। क्रिकेटर रविंद्र जडेजा की पत्नी रीवा का जामनगर उत्तर से टिकट दिया गया है। इसके अलावा, गांधीधाम से मालती बेन माहेश्वरी को और वीरमगाम से हार्दिक पटेल को टिकट दिया गया है। हाल ही में कांग्रेस से भाजपा में छोटा उदयपुर से विधायक मोहन सिंह राठवा के बेटे राजेंद्र राठवा को भी पार्टी ने टिकट दिया है। इसके अलावा, भगवान बराड़ को उनकी पुरानी विधानसभा सीट तलाला से टिकट दिया गया है। 

1 दिसंबर को होगी पहले चरण की वोटिंग 
बता दें कि इस बार गुजरात विधानसभा चुनाव में पहले चरण की वोटिंग प्रक्रिया के लिए गजट नोटिफिकेशन 5 नवंबर को और दूसरे चरण की वोटिंग प्रक्रिया के लिए 10 नवंबर को जारी होगा। स्क्रूटनी पहले चरण के लिए 15 नवंबर को होगी, जबकि दूसरे चरण के लिए 18 नवंबर की तारीख तय है। नाम वापसी की अंतिम तारीख पहले चरण के लिए 17 नवंबर और दूसरे चरण के लिए 21 नवंबर निर्धारित की गई है। पहले चरण के लिए नामांकन प्रक्रिया 14 नवंबर अंतिम तारीख होगी, जबकि दूसरे चरण के लिए नामाकंन प्रक्रिया की अंतिम तारीख 17 नवंबर होगी। राज्य में पहले चरण की वोटिंग 1 दिसंबर को होगी, जबकि दूसरे चरण की वोटिंग 5 दिसंबर (Gujrat Vidhansabha Chunav kitni tarikih ko hai) को होगी। वहीं, मतगणना दोनों चरणों की 8 दिसंबर को होगी और संभवत: उसी दिन देर रात तक अंतिम परिणाम जारी हो जाएंगे। 

खबरें और भी हैं..

21 साल पहले गुजरात में जल संकट, नल नहीं दुखी आंखों से निकलता था पानी, शाह ने बताया मोदी ने कैसे किया कमाल

अजीब उलझन में ये 11 विधायक, खुद का टिकट भी कट सकता है.. बेटे-बेटी के लिए भी नहीं मांग पाएंगे

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

राज्यसभा: 'खुलेआम बेचा जा रहा जहर', आप सांसद राघव चढ्ढा ने उठाया खतरनाक मुद्दा
झगड़ा, बदला या कुछ और? दिल्ली में 3 डिलीवरी एजेंटों ने कैसे और क्यों किया बिजिनेसमैन का मर्डर?