Gujarat Assembly Election 2022: गुजरात में कब होने वाले हैं विधानसभा चुनाव, कब तक है मौजूदा सरकार का कार्यकाल

गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 (Gujarat Assembly Election 2022) का चुनाव इसी साल दिसंबर में होने की संभावना है। हालांकि चुनाव आयोग ने अभी तक राज्य में विधानसभा चुनाव की तारीखें घोषित नहीं की हैं। 

Manoj Kumar | Published : Jun 23, 2022 6:03 AM IST

अहमदाबाद. गुजरात में मौजूदा बीजेपी सरकार का कार्यकाल 23 फरवरी 2023 को समाप्त हो जाएगा। इससे पहले चुनाव संपन्न कराने होंगे। माना जा रहा है कि चुनाव आयोग नवंबर में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर सकता है। दिसंबर में विधानसभा चुनाव कराए जा सकते हैं। हालांकि राजनैतिक दलों की ओर से चुनावी सभाएं, रोड शो और जनसंपर्क शुरू कर दिया गया है। राज्य में जोड़तोड़ की राजनीति भी शुरू हो गई है और कांग्रेस के कई बड़े चेहरे भाजपा में शामिल हो गए हैं। गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 में आम आदमी पार्टी की भी एंट्री हो चुकी है। जिसके बाद माना जा रहा है कि इस बार मुकाबला त्रिकोणीय होगा।

दो चरणों में हो सकते हैं चुनाव
विधानसभा चुनाव 2017 को आधार मानकर देखें तो दो चरणों में राज्य का चुनाव संपन्न कराया गया था। 2017 के विधानसभा चुनाव में 9 व 14 दिसंबर को वोट डाले गए थे। दोनों चरणों को मिलाकर औसतन 69.01 प्रतिशत मतदान हुआ था और भारतीय जनता पार्टी को बहुमत मिला था। वहीं कांग्रेस भी 2012 विधानसभा चुनाव से ज्यादा सीटें जीतने में कामयाब हुई थी। 

Latest Videos

बहुमत का जादुई आंकड़ा कितना
182 विधानसभा सीटों वाले गुजरात राज्य में बहुमत के लिए 92 सीटों की दरकार होती है। जबकि माना जा रहा है कि गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 में राज्य के करीब 5 करोड़ मतदाता उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेगे। गुजरात में दिसंबर में ही चुनाव होते हैं, इसलिए यह माना जा रहा है कि इस वर्ष जाड़े के दिनों में गुजरात का राजनैतिक पारा चढ़ा रहेगा। 

आम आदमी पार्टी की हुई एंट्री
गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 में आम आदमी पार्टी भी मैदान में होगी, जिससे भाजपा की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। मौजूदा वक्त में राज्य में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है लेकिन इस बार भाजपा के सामने अरविंद केजरीवाल की पार्टी आप भी मैदान में है। नगर निकाय के चुनावों में आप ने सीटें जीतकर भाजपा को चुनौती पेश कर दी है। इसलिए इस बार के विधानसभा चुनाव काफी दिलचस्प होने वाले हैं। क्योंकि राज्य में सत्तारूढ़ भाजपा को अपना किला बचाना है तो आम आदमी पार्टी राज्य में स्थापित होने के लिए लड़ाई में कूदी है। 

यह भी पढ़ें

Gujarat Assembly Election 2022: गुजरात विधानसभा में कुल कितनी सीटें, सरकार बनाने के लिए कितनी सीटों की दरकार
 

Share this article
click me!

Latest Videos

New York में Hanumankind, आदित्य गढ़वी और देवी श्री की जोरदार Performance, PM Modi ने लगाया गले
RSS और BJP की चुप्पी! संजय सिंह ने फिर से दोहराए Arvind Kejriwal के पूछे 5 सवाल
रिटर्न मशीन हैं 7 Stocks..मात्र 1 साल रखें बढ़ेगा पैसा!
मुजफ्फरनगर में क्यों भिड़ गए योगी के 2 मंत्री, जमकर हुई तू-तू, मैं-मैं । Anil Kumar । Kapil Dev
दुर्गा प्रतिमा बनाने के लिए क्यों लेते हैं ‘सेक्स वर्कर्स’ के आंगन की मिट्टी । Durga Puja । Navratri