Gujarat Assembly Election 2022: कौन है गुजरात का सबसे पावरफुल सीएम, जानें अब तक के मुख्यमंत्रियों का कार्यकाल

Published : Jun 23, 2022, 03:38 PM IST
Gujarat Assembly Election 2022: कौन है गुजरात का सबसे पावरफुल सीएम, जानें अब तक के मुख्यमंत्रियों का कार्यकाल

सार

गुजरात के सबसे पावरफुल मुख्यमंत्री का नाम लिया जाए तो नरेंद्र मोदी का नाम नंबर एक पर है। वहीं राज्य में अब तक 35 लोग मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठ चुके हैं। 

अहमदाबाद. गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 के लिए तैयारी शुरू हो गई है। गुजरात में अब तक कुल 35 लोग मुख्यमंत्री बन चुके हैं। 1962 में गुजरात की पहली विधानसभा से लेकर 2022 तक कुल 5 बार राष्ट्रपति शासन लग चुका है। यदि हम सबसे पावरफुल मुख्यमंत्री की बात करें तो सबसे पहला नाम नरेंद्र मोदी का लिया जाएगा। 2001 में गुजरात की सत्ता संभालने से शुरू हुआ नरेंद्र मोदी का सफर 2014 में प्रधानमंत्री बनने तक जारी रहा। सबसे ज्यादा समय तक गुजरात का मुख्यमंत्री बनने का गौरव भी नरेंद्र मोदी के नाम पर है। 

चुनाव से 1 साल पहले भाजपा ने बदला सीएम
गुजरात में पावरफुल मुख्यमंत्री पसंद किए जाते हैं। राज्य में सत्तारूढ़ बीजेपी ने गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 से ठीक एक साल पहले मुख्यमंत्री बदल दिया। इसके पीछे की राजनैतिक मजबूरी व रणनीति यह रही कि राज्य में पाटीदार नेताओं को ज्यादा तवज्जो दी जाए ताकि चुनाव आसान हों। राज्य विधानसभा के शुरूआती वर्षों में भी किसी भी मुख्यमंत्री का कार्यकाल 5 वर्ष नहीं पूरा होता था। माधवसिंह सोलंकी ऐसे पहले मुख्यमंत्री थे जिन्होंने गुजरात विधानसभा में बतौर सीएम पहली बार 5 साल का कार्यकाल पूरा किया था। वे 1980 से लेकर 1985 तक राज्य के मुख्यमंत्री रहे। माधवसिंह सोलंकी तीन बार सीएम जरूर बने लेकिन एक ही कार्यकाल पूरा कर पाए। इसके बाद चिमनभाई पटेल ने 4 साल का कार्यकाल पूरा किया। इसके बाद नरेंद्र मोदी का नाम आता है जिन्होंने 2002 से 2007 और फिर 2007 से 20012 तक लगातार दो बार 5 साल का कार्यकाल पूरा करने वाले पहले मुख्यमंत्री बने। 

गुजरात में कौन कितनी बार बना मुख्यमंत्री 
गुजरात में सबसे ज्यादा 4 बार मुख्यमंत्री बनने का श्रेय भी नरेंद्र मोदी के नाम है। वे चार बार सीएम बने और 12 वर्षों तक लगातार राज्य के मुख्यमंत्री बने रहे। उन्होंने पद तब छोड़ा जब वे प्रधानमंत्री पद के लिए चुन लिए गए। वहीं माधवसिंह सोलंकी 3 बार राज्य के मुखिया बने लेकिन उनका कार्यकाल 7 वर्षों का ही रहा। चिमनभाई पटेल 3 बार राज्य के मुख्यमंत्री बने। वहीं दो बार सीएम बनने वालों में जीवन नारायण मेहता, हितेंद्र कन्हैयालाल, बाबूभाई जे पटेल, केशुभाई पटेल और विजय रुपाणी का नाम शामिल है। वहीं सबसे कम समय तक मुख्यमंत्री बनने का रिकार्ड केशुभाई पटेल के नाम है जो मार्च 1995 से अक्टूबर 1995 तक मुख्यमंत्री रहे। 

गुजरात में अब तक के मुख्यमंत्री
- जीवराज नारायण मेहता (कांग्रेस 1 मई 1960 से 3 मार्च 1962)
- जीवराज नारायण मेहता (कांग्रेस 3 मार्च 1962 से 19 सितंबर 1963)
- बलवंत राय मेहता (कांग्रेस 19 सितंबर 1963 से 19 सितंबर 1965)
- हितेंद्र कन्हैयालाल (कांग्रेस 19 सितंबर 1965 से 3 अप्रैल 1967)
- हितेंद्र कन्हैयालाल (3 अप्रैल 1967 से 12 मई 1971) 
- राष्ट्रपति शासन (13 मई 1971 से 17 मार्च 1972) 
- घनश्याम ओझा (कांग्रेस 17 मार्च 1972 से 17 जुलाई 1973) 
- चिमनभाई पटेल (कांग्रेस 17 जुलाई 1973 से 9 फरवरी 1974)
- राष्ट्रपति शासन (9 फरवरी 1974 से 18 जून 1975)
- बाबूभाई जे पटेल (18 जून 1975 से 12 मार्च 1976)
- राष्ट्रपति शासन (12 मार्च 1976 से 24 दिसंबर 1976)
- माधवसिंह सोलंकी (कांग्रेस 24 दिसंबर 1976 से 10 अप्रैल 1977)
- बाबूभाई जे पटेल (जनता पार्टी 11 अप्रैल 1977 से 17 फरवरी 1980)
- राष्ट्रपति शासन (17 फरवरी 1980 से 6 जून 1980)
- माधवसिंह सोलंकी (कांग्रेस 7 जून 1980 से 10 मार्च 1985)
- माधवसिंह सोलंकी (कांग्रेस 11 मार्च 1985 से 6 जुलाई 1985)
- अमर सिंह चौधरी (6 जुलाई 1985 से 9 दिसंबर 1989)
- माधवसिंह सोलंकी (10 दिसंबर 1989 से 3 मार्च 1990)
- चिमनभाई पटेल (जनता दल 4 मार्च 1990 से 25 अक्टूबर 1990)
- चिमनभाई पटेल (जनता दल गुजरात 25 अक्टूबर 1990 से 17 फरवरी 1994)
- छबीलदास मेहता (कांग्रेस 17 फरवरी 1994 से 13 मार्च 1995)
- केशुभाई पटेल (भाजपा 14 मार्च 1995 से 21 अक्टूबर 1995)
- सुरेश मेहता ( भाजपा 21 अक्टूबर 1995 से 19 सितंबर 1996)
- राष्ट्रपति शासन (19 सितंबर 1996 से 23 अक्टूबर 1996)
- शंकर सिंह बघेला (भाजपा 23 अक्टूबर 1996 से 27 अक्टूबर 1997)
-दिलीप पारिख ( भाजपा 28 अक्टूबर 1997 से 4 मार्च 1998)
- केशुभाई पटेल (भाजपा 4 मार्च 1998 से 6 अक्टूबर 2001)
- नरेंद्र मोदी (भाजपा 7 अक्टूबर 2001 से 22 दिसंबर 2002)
- नरेंद्र मोदी (भाजपा 22 दिसंबर 2002 से 22 दिसंबर 2007)
- नरेंद्र मोदी (भाजपा 23 दिसंबर 2007 से 20 दिसंबर 2012)
- नरेंद्र मोदी (भाजपा 20 दिसंबर 2012 से 22 मई 2014)
- आनंदीबेन पटेल (भाजपा 22 मई 2014 से 7 अगस्त 2016)
- विजय रुपाणी (भाजपा 7 अगस्त 2016 से 26 दिसंबर 2017)
- विजय रुपाणी (भाजपा 26 दिसंबर 2017 से 13 सितंबर 2021)
- भूपेंद्र पटेल (भाजपा 13 सितंबर 2021 से अब तक) 

यह भी पढ़ें

Gujarat Assembly Election 2022: गुजरात विधानसभा में कुल कितनी सीटें, सरकार बनाने के लिए कितनी सीटों की दरकार
 


 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

झगड़ा, बदला या कुछ और? दिल्ली में 3 डिलीवरी एजेंटों ने कैसे और क्यों किया बिजिनेसमैन का मर्डर?
Earthquake Today: भारत-म्यांमार सीमा के पास तगड़ा भूकंप, कोलकाता तक महसूस हुए झटके