
अहमदाबाद(Gujrat). गुजरात मे सर्दियों के बीच चुनावी बिसातें बिछने लगी हैं। PM मोदी के बुलावे पर प्रचार के लिए सैडकों की संख्या में NRI भारत आ रहे हैं। वह सर्द मौसम में रिश्तों में गरमाहट लाते अपनो के बीच जाकर डोर टू डोर प्रचार का जिम्मा संभाले हुए हैं।
नवंबर से फरवरी तक का सीजन नान रेसिडेंसियल इंडियन (NRI) पर्यटन के लिए अहम माना जाता है। ऐसे में हजारों अनिवासी भारतीय अपनों से मिलने के साथ चुनावी माहौल का भी लुत्फ उठा रहे हैं। करीब 25 हजार NRI प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व भाजपा के प्रचार में उतरे हैं। NRI गुजरातियों में प्रधानमंत्री मोदी काफी लोकप्रिय हैं और यही कारण है कि हर चुनाव में हजारों NRI गुजरात में उनके समर्थन में प्रचार के लिए आते हैं।
अमेरिका से आए सबसे अधिक लोग
अमेरिका से आए सबसे अधिक NRI गुजरात में भाजपा के लिए प्रचार में उतरे हैं। भाजपा के अनिवासी भारतीय संगठन के बुलावे पर कनाडा, ब्रिटेन, आस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, अफ्रीकी देशों से भी एनआरआइ यहां पहुंचे हैं। NRI लगातार BJP के प्रचार में दिन रात जोर लगाए हुए हैं।
गुजरात चुनाव में टिकी होती है पूरी दुनिया की निगाहें- सोमपुरा
विदेश संपर्क विभाग के संयोजक दिगंत सोमपुरा बताते हैं कि जब भी गुजरात में चुनाव होते हैं तो दुनिया भर के लोगों की निगाहें उस पर टिकी होती हैं। न्यूजीलैंड से आए एक NRI ने कहा कि हम अपने गांव, अपने दोस्तों के बीच जाकर लोगों से वोट करने की अपील कर रहे हैं।
सभी पार्टियों ने कसी कमर, लगातार चल रहा प्रचार
गुजरात चुनाव प्रचार में सभी प्रमुख पार्टियों ने कमर कस ली है। सभी पार्टियों ने अपने स्टार प्रचारकों को चुनावी मैदान में प्रचार के लिए उतार दिया है। लगातार जनसभाएं हो रही हैं। गृहमंत्री अमित शाह ने बीजेपी के चुनाव प्रचार की कमान संभाल लिया है। गुजरात चुनाव में योगी आदित्यनाथ, जेपी नड्डा, शिवराज सिंह चौहान समेत तमाम बड़े नेता BJP की ओर से प्रचार अभियान में लगे गए हैं।
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.