पंचमहल में नहीं चला पंजा और ना चली झाड़ू, बीजेपी के खाते में आई पांचों सीट

गुजरात विधानसभा चुनाव में बीजेपी 156 सीटों के साथ सरकार बनाने जा रही है। वहीं कांग्रेस का 17 सीटों के साथ अबतक का सबसे खराब प्रदर्शन रहा है। आम आदमी पार्टी ने 5 सीटों के साथ गुजरात में अपना खाता खोल लिया है।

Piyush Singh Rajput | Published : Dec 7, 2022 5:59 PM IST / Updated: Dec 08 2022, 08:36 PM IST

गुजरात विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। बात करें पंचमहल जिले की तो 2017 में इस जिले की 5 सीटों में से 4 बीजेपी ने और 1 निर्दलीय ने जीती थी। आइए जानते हैं इस बार इस जिले की सभी विधानसभा सीटों पर क्या नतीजे रहे और पिछली बार यहां किस उम्मीदवार ने जीत दर्ज की थी।

1- Godhra Gujarat Chunav Results 2022 : गोधरा की इस सीट पर सीके राउलजी ने कांग्रेस की रश्मिबेन को 35,198 वोटों से हराया है। 2017 में भी वरिष्ठ भाजपा नेता सीके राउलजी (CK Raulji) ने इस सीट से जीत दर्ज की थी। इस सीट से एआईएमआईएम ने हसन शब्बीर को और आम आदमी पार्टी ने राजेशभाई सोमाभाई पटेल को उतारा था, जिन्हें क्रमश: 9508 और 11,827 वोट मिले हैं।

2- Halol Gujarat Chunav Results 2022 : हलोल सीट से पिछले चुनाव में जीतने वाले भाजपा के जयद्रथ सिंह परमार ने इस बार निर्दलीय प्रत्याशी रामचंद्र बारिया को 42,705 वोटों से हराया है। वहीं आम आदमी पार्टी के भरत कुमार तीसरे और कांग्रेस के अनीश भाई बारिया चौथे नंबर पर रहे।

3- Kalol Gujarat Chunav Results 2022 : कलोल से बीजेपी के फतेह सिंह चौहान ने कांग्रेस के प्रभात सिंह चौहान को 1 लाख 15 हजार 679 वोटों के भारी अंतर से हराया है।इस सीट से पिछले चुनाव में भाजपा की सूमाबेन चौहान जीती थी, इस बार उनकी जगह फतेह सिंह चौहान को मौका दिया गया था। आम आदमी पार्टी ने भी दिनेश भाई बारिया को उतारा था, जिन्हें 9393 वोट मिले।

4- Morva Hadaf Gujarat Chunav Results 2022 : मोरवा की एसटी सीट से बीजेपी की निमिषा बेन सुथर ने आम आदमी पार्टी की भानाभाई डामोर को 48,877 वोटों से हराया है। निमिषा के अलावा कांग्रेस से स्नेहलता बेन खांट, और प्रजा विजय पक्ष पार्टी से चंद्रकांत भाई चुनावी मैदान में उतरे थे। पिछले चुनाव में इस सीट से निर्दलीय प्रत्याशी भूपेंद्र सिंह खांट जीते थे।

5- Shehra Gujarat Chunav Results 2022 : शेहरा सीट से भाजपा के जेठा भाई अहीर ने कांग्रेस के खाटुभाई को 47,281 वोटों से हराया है। इस सीट पर भारतीय जन परिषद से सुरेश भाई और आम आदमी पार्टी से तखत सिंह ने भी चुनाव लड़ा था। पिछले चुनाव में ये सीट बीजेपी के जेठा भाई अहीर ने ही जीती थी।

अन्य ट्रेंडिंग आर्टिकल्स के लिए यहां क्लिक करें...

Share this article
click me!