
शिमला( Himachal Pradesh). हिमाचल चुनाव से पहले प्रदेश में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। हिमाचल के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर व भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह की उपस्थिति में कांग्रेस के 26 नेताओं ने भाजपा का दामन थामा है। चुनाव से ठीक पहले 26 लोगों के एक साथ पार्टी छोड़ने से सूबे में कांग्रेस को बड़ी क्षति हुई है।
सोमवार को पूर्व मंत्री हर्ष महाजन के नेतृत्व में मुख्यमंत्री आवास ओक ओवर में कांग्रेस पार्टी के पूर्व महासचिव धर्मपाल ठाकुर,पूर्व सचिव आकाश सैनी, राजन ठाकुर, पूर्व जिला उपाध्यक्ष अमित मेहता, मेहर सिंह कंवर, युवा कांग्रेस राहुल नेगी, जय मां शक्ति सामाजिक संस्थान के अध्यक्ष जोगिंदर ठाकुर, छोटा शिमला टैक्सी यूनियन के प्रधान नरेश वर्मा, चमयाना वार्ड सदस्य योगेंद्र सिंह, टैक्सी यूनियन के सदस्य राकेश चौहान, इंटक शिमला के प्रधान धर्मेंद्र कुमार, वीरेंद्र शर्मा, राहुल रावत, सोनू शर्मा, अरुण कुमार, शिवम कुमार, गोपाल ठाकुर, चमन लाल, जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव देवेंद्र सिंह, महेंद्र सिंह, युवा कांग्रेस के पूर्व महासचिव मुनीश मांडला, बालकृष्ण बॉबी, सुनील शर्मा, सुरेंद्र ठाकुर ,संदीप सामटा और रवि ने भाजपा का दामन थाम लिया। बताया जा रहा है कि एक साथ 26 लोगों के कांग्रेस छोड़ने से पार्टी को बड़ा नुकसान होने के कयास लगाए जा रहे हैं।
सीएम जयराम ठाकुर ने कांग्रेस से आए लोगों का किया स्वागत
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि भाजपा परिवार में इन सभी ऊर्जावान कार्यकर्ताओं का हार्दिक स्वागत-अभिनंदन है। भाजपा की ऐतिहासिक जीत के लिए एकजुटता के साथ कार्य करें।
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.