
शिमला। Himachal Pradesh Assembly Election 2022: हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा आज से चुनावी प्रचार मोड में आ गई। पार्टी इस बार ट्रेंड बदलकर सत्ता की चाबी किसी को सौंपने के बजाय अपने ही पास रखना चाहती है। नामकांन और नाम वापसी की अंतिम तारीखें बीत चुकी हैं। अब जिसका पर्चा सही मिला और जो मैदान में डटा है, मतलब वो चुनाव लड़ेगा। इसी क्रम में पार्टी ने आज से राज्य में विजय संकल्प अभियान शुरू कर दिया है।
भाजपा इस अभियान के जरिए हिमाचल प्रदेश के सभी विधानसभा सीटों पर एक साथ सभाएं करेगी। यानी आज कुल 68 विधानसभा क्षेत्रों में 68 जनसभाएं होंगी। इन सभाओं को पार्टी के स्टार प्रचारक, स्थानीय नेता और कार्यकर्ता अंतिम रूप दे चुके हैं। अब जनता तक अपने संकल्पों को बताया जाएगा। चुनावी जनसभाओं को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत तमाम स्टार नेता संबोधित करेंगे। इनमें राज्य के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, किरने रिजिजू, जितेंद्र सिंह, भूपेंद्र यादव, ज्योतिरादित्य सिंधिया, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी भी अलग-अलग सभाओं को संबोधित करेंगे।
अब तक 82 प्रत्याशियों ने पर्चे रद्द
यही नहीं भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या भी आज राज्य में जनसभा को संबोधित करेंगे। स्टार प्रचारकों को हिमाचल प्रदेश में लाने और ले जाने, उन्हें सभा स्थल तक पहुंचाने के लिए पार्टी ने 6 हेलिकॉप्टर के इंतजाम किए हैं। बता दें कि हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में नामांकन और नाम वापसी का दौर पूरा हो चुका है। यहां 68 विधानसभा सीटों के लिए कुल 786 उम्मीदवार ने पर्चा भरा था। मगर 591 प्रत्याशियों का ही पर्चा स्वीकृत हुआ, जबकि 82 के पर्चे रिजेक्ट हो गए। वहीं, अब तक 113 ने नाम वापस ले लिया है। इस बार एक चरण में वोटिंग होगी। चुनाव प्रचार अभियान 10 नवंबर को शाम पांच बजे खत्म हो जाएगा। इसके बाद मतदान 12 नवंबर को है, जबकि मतगणना 8 दिसंबर को होगी। इसमें भाजपा और कांग्रेस के साथ-साथ इस बार आम आदमी पार्टी ने भी सभी 68 सीटों पर उम्मीदवार खड़े किए हैं।
इस राज्य में हर 5 साल में सरकार बदलने का ट्रेंड, क्या 'बागी' बनेंगे किंगमेकर?
भाजपा चाहेगी कुर्सी बची रहे.. जानिए कितनी, कब और कहां रैली के जरिए मोदी करेंगे जयराम ठाकुर की मदद
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.