कांग्रेस नड्डा, योगी आदित्यनाथ और किशोर शर्मा की शिकायत लेकर चुनाव आयोग पहुंची, जानिए क्या बताई तीनों की गलती

Himachal Pradesh Assembly Election 2022: कांग्रेस पार्टी ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और जयराम ठाकुर के आईटी मैनेजर किशोर शर्मा के खिलाफ आदर्श आचार संहिता उल्लंघन का आरोप लगाया है और चुनाव आयोग को लिखित शिकायत भेज कार्रवाई की मांग की है। 

Asianet News Hindi | Published : Nov 6, 2022 11:44 AM IST

शिमला। Himachal Pradesh Assembly Election 2022:  हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में आदर्श आचार संहिता उल्लंघन का आरोप लगाते हुए राज्य में काग्रेस पार्टी के नेताओं ने चुनाव आयोग से जेपी नड्डा और योगी आदित्यनाथ के खिलाफ शिकायत दी है। कांग्रेस पार्टी ने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और जयराम ठाकुर के आईटी मैनेजर किशोर शर्मा के खिलाफ मुख्य चुनाव आयुक्त को लिखित शिकायत भेजी है। 

हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस यूनिट के कानूनी और मानवाधिकार सेल के एक्जीक्यूटिव प्रेसिडेंट प्रणय प्रताप सिंह ने इसकी अलग-अलग शिकायत भेजी है। उन्होंने जेपी नड्डा का दलित वर्ग के साथ अन्याय और उन्हें वोट के लिए इस्तेमाल करने के आरोप को आचार संहिता यानी मॉडल कोड ऑफ कंडक्ट का उल्लंघन बताया। साथ ही, चुनाव आयोग को लिखित शिकायत भेजकर नड्डा के खिलाफ एक्शन की मांग की है। 

योगी ने धार्मिक भावनाएं भड़काईं, किशोर शर्मा ने सरकारी तंत्र का दुरुपयोग किया!
यही नहीं, हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस यूनिट ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ भी हमीरपुर जिले के बड़सर विधानसभा सीट पर लोगों की धार्मिक भावनाओं को भड़काने का आरोप लगाया है। कांग्रेस ने अपने आरोप में कहा कि योगी का भाषण आचार संहिता का उल्लंघन है। उनके खिलाफ इस पर एक्शन होना चाहिए। दरअसल, हाल ही में योगी आदित्यनाथ ने बड़सर विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी माया देवी के पक्ष में प्रचार किया था। कांग्रेस ने राज्य के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के आईटी मैनेजर किशोर शर्मा के खिलाफ भी सरकारी तंत्र के दुरुपयोग की शिकायत दी है। 

8 दिसंबर को होगी मतगणना   
इस बार एक चरण में वोटिंग होगी। चुनाव प्रचार अभियान 10 नवंबर को शाम पांच बजे खत्म हो जाएगा। इसके बाद मतदान 12 नवंबर को है, जबकि मतगणना 8 दिसंबर को होगी। इसमें भाजपा और कांग्रेस के साथ-साथ इस बार आम आदमी पार्टी ने भी सभी 68 सीटों पर उम्मीदवार खड़े किए हैं। माैसम विभाग के अनुसार राज्य में वोटिंग वाले दिन यानी 12 नवंबर को मौसम साफ रहेगा। हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में नामांकन और नाम वापसी का दौर पूरा हो चुका है। यहां 68 विधानसभा सीटों के लिए कुल 786 उम्मीदवार ने पर्चा भरा था। मगर अब मैदान में 412 प्रत्याशी ही बचे हैं। 84 के पर्चे रिजेक्ट हो गए। वहीं 113 ने उम्मीदवारों ने नाम वापस ले लिया था। इस बार एक चरण में वोटिंग होगी। चुनाव प्रचार अभियान 10 नवंबर को शाम पांच बजे खत्म हो जाएगा। इसके बाद मतदान 12 नवंबर को है, जबकि मतगणना 8 दिसंबर को होगी। इसमें भाजपा और कांग्रेस के साथ-साथ इस बार आम आदमी पार्टी ने भी सभी 68 सीटों पर उम्मीदवार खड़े किए हैं। 

खबरें और भी हैं..

इस राज्य में हर 5 साल में सरकार बदलने का ट्रेंड, क्या 'बागी' बनेंगे किंगमेकर?  

भाजपा चाहेगी कुर्सी बची रहे.. जानिए कितनी, कब और कहां रैली के जरिए मोदी करेंगे जयराम ठाकुर की मदद 

Share this article
click me!