जानिए कांग्रेस ने क्या बनाया प्रियंका के चुनाव प्रचार का शेड्यूल, रोड शो-जनसभा वहां.. जहां भीड़ आसानी से जुटे!

Published : Oct 29, 2022, 04:37 PM IST
जानिए कांग्रेस ने क्या बनाया प्रियंका के चुनाव प्रचार का शेड्यूल, रोड शो-जनसभा वहां.. जहां भीड़ आसानी से जुटे!

सार

Himachal Pradesh Assembly Election 2022: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा शनिवार को शिमला स्थित अपने घर पहुंच गईं। वे एक दिन आराम करने के बाद 31 अक्टूबर से चुनाव प्रचार अभियान शुरू कर देंगी। वे 4 दिन में 8 जिलों में प्रचार करेंगी। 

शिमला। Himachal Pradesh Assembly Election 2022: हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में आज शनिवार को नामांकन वापसी का अंतिम दिन था। इसके बाद कल यानी रविवार, 30 अक्टूबर से चुनाव प्रचार जोर पकड़ने लगेगा। भाजपा कल अपने 6 स्टार प्रचारकों को मैदान में उतार रही है। साथ ही, पहले ही दिन 68 विधानसभा सीट पर एक साथ रैली करके प्रचार अभियान का आगाज कर दिया जाएगा। भाजपा चाहती है इस बार भी सत्ता रिपिट करे। 

वहीं, कांग्रेस पुराने चले आ रहे ट्रेंड को कम से कम इस बार बनाए रखने के मूड में है, जिसके तहत वो 5 साल का सूखा खत्म करते हुए सत्ता में वापसी करना चाहती है। पार्टी चाहती है कि भाजपा को सत्ता से बेदखल किया जाए साथ ही पहली बार हिमाचल प्रदेश में सत्ता में आने का ख्वास संजोए आम आदमी पार्टी को इससे दूर रखा जाए। इसके लिए प्रियंका गांधी वाड्रा यूपी के बाद हिमाचल के चुनाव में सक्रिय हुईं हैं। हालांकि, पार्टी से जुड़े कुछ लोग अपने क्षेत्र में प्रचार का रूट नहीं बनाने से नाराज हैं और आरोप लगा रहे कि यह शेड्यूल ऐसा बनाया गया है, जहां भीड़ आसानी से जुटाई जा सके। 

कब, कहां रोड शो और कहां जनसभा होगी प्रियंका की 
प्रियंका गांधी वाड्रा शनिवार को हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में पहुंच गईं। वे छराबड़ा स्थित घर पर रूकी हैं। पार्टी सूत्रों की मानें तो रविवार को गैप के बाद 31 अक्टूबर से वह चुनाव प्रचार शुरू करेंगी। इसके अलावा, वे 31 अक्टूबर यानी सोमवार को ही कुल्लू जिसे रोड शो का आगाज करेंगी। इसके बाद दोपहर में वे मंडी जिले में पहुंचेंगी और वहां एक जनसभा को संबोधित करेंगी। इसके बाद 4 नवंबर को वह चंबा में रोड शो करेंगी। उसी दिन दोपहर में कांगड़ा में जनसभा को संबोधित करेंगी। 7 नवंबर को प्रियंका ऊना में रोड शो करेंगी और उसी दिन हमीरपुर में जनसभा करेंगी। 10 नवंबर को सुबह वे शिमला में रोड शो करेंगी और नाहन में दोपहर को जनसभा करेंगी। इसी दिन शाम को चुनाव प्रचार अभियान थम जाएगा। 

अब तक 82 प्रत्याशियों ने पर्चे रद्द  
हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में नामांकन का दौर पूरा हो चुका है और नाम वापसी की अंतिम तारीख 29 अक्टूबर है। यहां 68 विधानसभा सीटों के लिए कुल 786 उम्मीदवार ने पर्चा भरा था। मगर 646 का ही पर्चा स्वीकृत हुआ, जबकि 82 के पर्चे रिजेक्ट हो गए। वहीं, अब तक 58 ने नाम वापस ले लिया है। इस बार एक चरण में वोटिंग होगी। चुनाव प्रचार अभियान 10 नवंबर को शाम पांच बजे खत्म हो जाएगा। इसके बाद मतदान 12 नवंबर को है, जबकि मतगणना 8 दिसंबर को होगी। इसमें भाजपा और कांग्रेस के साथ-साथ इस बार आम आदमी पार्टी ने भी सभी 68 सीटों पर उम्मीदवार खड़े किए हैं। 

खबरें और भी हैं..

इस राज्य में हर 5 साल में सरकार बदलने का ट्रेंड, क्या 'बागी' बनेंगे किंगमेकर?  

भाजपा चाहेगी कुर्सी बची रहे.. जानिए कितनी, कब और कहां रैली के जरिए मोदी करेंगे जयराम ठाकुर की मदद 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

बाइक पर पत्नी ने 27 सेकेंड में पति को जड़े 14 थप्पड़, देखें Viral Video
Viral Road Rage Video: HR नंबर प्लेट Thar के कारनामें ने इंटरनेट पर मचाई खलबली