राहुल गांधी के आरोप- 370, चांद की बात करते हैं प्रधानमंत्री, मगर जरूरी मुद्दों पर चुप

महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनाव के दौरान छुट्टी के लिए बैंकॉक चले जाने की वजह से राहुल गांधी को काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था। वापस आने के बाद राहुल गांधी पार्टी के कैम्पेन में जुट गए हैं।

मुंबई/लातूर/जलगांव. महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनाव के दौरान छुट्टी के लिए बैंकॉक चले जाने की वजह से राहुल गांधी को काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था। वापस आने के बाद राहुल गांधी पार्टी के कैम्पेन में जुट गए हैं। आज महाराष्ट्र में राहुल गांधी के निशाने पर नरेंद्र मोदी सरकार के साथ ही मीडिया जगत भी था।

विधानसभा के लिए पहली चुनावी रैली में राहुल गांधी ने कहा, "किसानों के संकट, नौकरियों की कमी पर मीडिया चुप है।
मीडिया, मोदी, शाह का काम मुख्य मुद्दों से लोगों का ध्यान भटकाना है।"

Latest Videos

लातूर की सभा में उन्होंने कहा, "मोदी सरकार ने 15 अमीर लोगों का 5.5 लाख करोड़ रुपये का कर्ज माफ किया। नोटबंदी, जीएसटी का मकसद गरीबों की जेबों से पैसा निकाल कर अमीरों को देना था।" मीडिया पर यह आरोप भी लगाया कि अमीर लोगों की कर्जमाफी पर मीडिया चुप है।

चीनी राष्ट्रपति के दौरे पर भी की बात
राहुल ने वहां सुरक्षा पर सवाल उठाते हुए पूछा, "क्या मोदी, मीडिया ने चीनी राष्ट्रपति से डोकलाम के बारे में पूछा।" राहुल चुनाव के दौरान मोदी पर जरूरी मुद्दों से ध्यान भटकाने का आरोप भी लगाया। उन्होने कहा, "सरकार आर्टिकल 370, चांद की बात करती है, लेकिन देश की समस्याओं पर चुप है।"

 

370 पर आज मोदी ने क्या कहा था?
बताते चलें कि इससे पहले जलगांव की एक सभा में आज ही मोदी ने कहा था, "कश्मीर से धारा 370 हटाने का फैसला अभूतपूर्व है। भाजपा-एनडीए सरकार ने ऐसा फैसला लिया जिसके बारे में सोचना भी असंभव लगता था।"

"हमारी सरकार के लिए जम्मू-कश्मीर और लद्दाख महज जमीन का एक टुकड़ा भर नहीं है। वो मां भारती का शीष है, वहां का कण-कण भारत की शक्ति को मजबूत करता है।" विपक्ष को चुनौती 370 हटाने का विरोध कर रहे चुनौती देते हुए मोदी ने कहा, "अगर विरोध करने वालों में हिम्मत है तो वे अपना पक्ष साफ करें। अपने चुनावी घोषणा पत्र में ऐलान करें।"

370 पर पाकिस्तान की भाषा बोल रहा है विपक्ष
मोदी ने आरोप लगाया कि आर्टिकल 370 पर विपक्ष का रवैया पड़ोसी देश के जैसा है। पीएम ने कहा, "भारत के हित में लिए गए फैसलों का कुछ पार्टियों, नेताओं द्वारा विरोध दुर्भाग्यपूर्ण है। ऐसा लग रहा है जैसे विपक्ष पड़ोसी देश (पाकिस्तान) की जुबान बोल रहा है।"

देवेंद्र फडणवीस को 100 नंबर
मोदी ने देवेंद्र फडणवीस सरकार की उपलब्धियों की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा, "5 वर्षों के लिए फडणवीस की अगुवाई में महायुति सरकार के लिए आप सबका आशीर्वाद लेने आए हैं। आपने लोकसभा चुनाव में आपने जो आशीर्वाद दिया उसके लिए भी आभार जताने आए हैं।"

उन्होंने कहा, "5 साल के हमारे काम से यहां विपक्षी भी हैरान और परेशान हैं। भाजपा-शिवसेना गठबंधन का नेतृत्व ऊर्जावान है। हम जब यहां की गरीब बहनों के जीवन में आए बदलाव के बारे में सुनते हैं, तो हमें संतोष होता है। महाराष्ट्र की करीब 10 लाख बहनें हमारी सरकार की आवास योजना की वजह से अपने पक्के घर में खुशहाल हैं।"
 

Share this article
click me!

Latest Videos

'जिन्ना की पार्टी के साथ बीजेपी के पुरखों ने 3 राज्यों में बनाई थी सरकार'। Sanjay Singh
Holi Milan Samaroh पर Manoj Tiwari ने गाया जोरदार गाना, रंग-गुलाल के साथ झूम उठा हर कोई
क्या मंदी की चपेट में आ सकता है अमेरिका-वर्ल्ड? इसका संकेत दे रहीं ट्रंप की नीतियां। Abhishek Khare
'सबसे पहले ताजमहल को गिरा दो...', Maulana Shahabuddin Razvi ने क्यों कहा ऐसा...
Aamir Khan ने एक दिन पहले ही मनाया बर्थडे, पोज देखकर सभी हैरान #Shorts